फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   UPSC Result: Patna Rahul Srivastava in top 10, became IAS officer, Bihar son became topper, studied in Patna

UPSC Result : पटना के राहुल श्रीवास्तव टॉप 10 में, कहा- बिहार में बने जिंदगी के आधार से यह उपलब्धि

Tue, 23 May 2023 04:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 May 2023 04:46 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो टॉप 10 में दो बिहारियों का झंडा बुलंद नजर आया। ऑल इंडिया रैंक 2 पर गरिमा लोहिया और रैंक 10 पर राहुल श्रीवास्तव हैं।

विज्ञापन
UPSC Result: Patna Rahul Srivastava in top 10, became IAS officer, Bihar son became topper, studied in Patna
टॉपर राहुल श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो टॉप 10 में दो बिहारियों का झंडा बुलंद नजर आया। ऑल इंडिया रैंक 2 पर गरिमा लोहिया और रैंक 10 पर राहुल श्रीवास्तव हैं। 'अमर उजाला’ बिहार ने उन्हें बधाई देते हुए लंबी बातचीत की। इस दौरान राहुल ने बताया कि अभी वह पापा-मम्मी के साथ हैदराबाद में हैं। राहुल पटना के बाशिंदे हैं।

विज्ञापन


पटना में परिवार, मुजफ्फरपुर से भी रिश्ता
राहुल के पापा बसंत कुमार केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर पद से रिटायर हैं। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के दामूचक के रहने वाले हैं, लेकिन पूरा परिवार पटना के ही चितकोहरा में रहता है। चितकोहरा में ही ननिहाल है। राहुल ने बताया कि उन्होंने पटना के ही संत करेंस स्कूल से 2009 में 10वीं की परीक्षा पास की और फिर 2011 में डीएवी बोर्ड कॉलोनी से 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद एनआईटी त्रिची से इंस्ट्रुमेंटेशन की पढ़ाई की।
विज्ञापन


बिहार की मिट्टी में मेहनत और जज्बा
राहुल कहते हैं- “बिहार की मिट्टी में मेहनत और जज्बा है। मेहनत करने का जज्बा ही बिहारियों को बाकी से अलग करता है। ऐसा नहीं कि बहुत बड़े स्कूल या किसी बहुत बड़े संस्थान से ही आपका आधार तय होता है। अगर आपका लक्ष्य स्पष्ट हो तो अंत में आप उसे हासिल कर ही लेते हैं। लक्ष्य के प्रति समर्पण सबसे ज्यादा जरूरी है और इसके लिए शुरू से मेहनत करनी होती है।” घर-परिवार की भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा- “पढ़ाई का माहौल घर-परिवार से ही मिलता है। अगर आपके अभिभावक आपकी पढ़ाई के लिए शुरुआती आधार तैयार कर दें तो बहुत हद तक आपका लक्ष्य भी आप समय पर तय कर सकेंगे। लक्ष्य समय पर तय हो और उस लक्ष्य को हासिल करने में आपके परिवार वाले साथ रहें तो बात बन ही जाती है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed