फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   upendra kushwaha statement on jansuraj regarding bihar assembly election 2025

Bihar Assembly Election 2025: उपेंद्र कुशवाहा का बयान- जन सुराज कहीं नहीं, एक तरफ एनडीए तो दूसरी तरफ महागठबंधन

Tue, 21 Oct 2025 03:32 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बिहार
अमर उजाला नेटवर्क, बिहार Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 21 Oct 2025 03:32 AM IST
सार

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने जन सुराज की चुनौती को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सीधा मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। यह बयान प्रशांत किशोर के उस दावे के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने जन सुराज को एनडीए की मुख्य चुनौती बताया था।

विज्ञापन
upendra kushwaha statement on jansuraj regarding bihar assembly election 2025
प्रशांत किशोर के दावे पर कुशवाहा का पलटवार - फोटो : ANI

विस्तार

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब दो सप्ताह से भी कम समय शेष है। इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को प्रशांत किशोर द्वारा स्थापित जन सुराज पार्टी की चुनावी चुनौती को खारिज कर दिया। कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सीधा मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। उन्होंने कहा कि मुझे जन सुराज कहीं नजर नहीं आता। बिहार की जंग में एक तरफ एनडीए है और दूसरी तरफ महागठबंधन।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रशांत किशोर के दावे पर कुशवाहा का पलटवार
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की यह टिप्पणी प्रशांत किशोर के 18 अक्तूबर के बयान के जवाब में आई है, जिसमें प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि विपक्षी गठबंधन (महागठबंधन) तीसरे स्थान पर रहेगा और उनकी पार्टी जन सुराज एनडीए की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनेगी। किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, इस बार इंडिया गठबंधन तीसरे स्थान पर रहेगा। मुकाबला एनडीए और जन सुराज के बीच है।

महागठबंधन को बताया स्वार्थी गठजोड़
आरएलएम प्रमुख कुशवाहा ने महागठबंधन को उन दलों का समूह बताया जो स्वार्थ के आधार पर एकजुट हुए हैं और जिनका जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन स्वार्थी आधार पर बना दलों का गठजोड़ है। उनका जनता के हितों से कोई संबंध नहीं है। बिहार की जनता उनके पक्ष में नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) से मिलकर बने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

आरएलएम ने छह उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
पार्टी ने पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रमेश्वर कुमार महतो को बाजपट्टी सीट से, जबकि मदन चौधरी को पारू से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा माधव आनंद को मधुबनी से, प्रशांत कुमार पंकज को उजियारपुर से, स्नेहलता को सासाराम से और आलोक कुमार सिंह को दिनारा से प्रत्याशी घोषित किया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान क्रमशः छह और 11 नवंबर को होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Bihar Election: प्रशांत किशोर के अरमान पर चोट, जन सुराज प्रत्याशी ने NDA उम्मीदवार को लगाया गले, नामांकन वापस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed