{"_id":"64204a422ea31ac6450e7330","slug":"unknown-vehicle-ran-over-two-youths-in-jamui-both-died-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: जमुई में अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचल कर हुआ फरार, दोनों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: जमुई में अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचल कर हुआ फरार, दोनों की हुई मौत
Sun, 26 Mar 2023 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 26 Mar 2023 07:06 PM IST
सार
जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित सोनाय गांव के पास रविवार को अज्ञात वाहन दो युवकों को कुचल कर फरार हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के कुचलने से दो युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित सोनाय गांव के पास रविवार दोपहर को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर थी। उसे पुलिस और स्थानीय लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार और रामचंद्र मंडल के रूप में की गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोनू और रामचंद्र एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुंगेर जा रहे थे। जब वे जमुई-लखीसराय मार्ग स्थित सोनाय गांव के पास पहुंचे, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन दोनों को रौंदते हुए फरार हो गया। इस हादसे में सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामचंद्र मंडल बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस टीम को दी। उसके बाद डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिर घायल रामचंद्र मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इस दौरान घायल को पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार की शादी पिछले 22 फरवरी को हुई थी।
विज्ञापन