{"_id":"65db27d7eddc23beba00b7cd","slug":"union-energy-minister-laid-the-online-foundation-stone-for-the-renovation-work-of-the-bus-stand-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने बस स्टैंड के नवीनीकरण कार्य का किया ऑनलाइन शिलान्यास, संबोधन में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने बस स्टैंड के नवीनीकरण कार्य का किया ऑनलाइन शिलान्यास, संबोधन में कही ये बात
Sun, 25 Feb 2024 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 25 Feb 2024 05:13 PM IST
सार
Bihar: मोतिहारी के सरकारी बस स्टैंड का नवीनीकरण कार्य का केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने बस स्टैंड के नवीनीकरण कार्य का किया ऑनलाइन शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊर्जा मंत्री ने सबसे पहले रिमोट से शिलान्यास किया, फिर सभी के साथ मंच पर पहुंचे, जहां एनटीपीसी के अधिकारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राधामोहन सिंह का फूल और अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मोतिहारी से मेरा पुराना नाता है। दो वर्ष तक मैं वहां का डीएम रहा हूं। उन्होंने कहा कि वहां के लोग बहुत अच्छे है। इस लिए वहां के विकास के लिए जब भी हमें मौका मिलेगा मैं करता रहूंगा, यह मेरा सौभाग्य है।
विज्ञापन
सांसद ने याद दिलाया डिबरी वाला दिन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राधामोहन सिंह ने अपने संबोधन में लोगों को याद दिलाया कि किस तरह से लोग बिजली की प्रतीक्षा करते थे, साथ 2005 से पहले सड़कें थी। जैसे एनडीए गठबंधन की सरकार आई और सड़क विभाग के सचिव आरके सिंह ने बिहार में सड़क के जाल बिछाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन