फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two sisters stabbed in dispute over construction of house

Arrah News: घर बनवाने के विवाद में दो बहनों को मारा चाकू, पड़ोसी पर लगा आरोप, नहीं चाहता था घर बने

Sun, 07 Apr 2024 01:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Apr 2024 01:00 PM IST
सार

Arrah News: भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव बाजार पर घर बनाने के विवाद को लेकर सगी बहनों को चाकू मार दिया गया। जख्मियों में एक बहन को बाएं हाथ के बांह और पीठ पर चाकू मारा गया है, जबकि दूसरी बहन को बाएं साइड सिर और गर्दन में चाकू मारा गया है, इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
Two sisters stabbed in dispute over construction of house
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार जख्मियों में तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी स्वर्गीय शिव कुमार राम की 50 वर्षीया पत्नी कबूतरी देवी और चरपोखरी थाना क्षेत्र के माझिआंव गांव निवासी वीरेंद्र राम की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी शामिल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


शांति देवी के भैसूर भारत राम ने बताया कि उनकी भावह की बड़ी बहन कबूतरी देवी के पति का देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो गया था। उन्हें सिर्फ एक पुत्री है जोकि दिमाग से विक्षिप्त है और उनका इंदिरा आवास योजना अंतर्गत घर पास हुआ था। उन्हीं का घर बनवाने को लेकर उनकी भावह शांति देवी तीन दिन पूर्व तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव अपनी बड़ी बहन कबूतरी देवी के घर गई थी। 

विज्ञापन

बाजार में मारा चाकू
जहां कबूतरी की देवी के घर पर उनके पति के मौत के बाद उनके पड़ोसी परशुराम का आना जाना था। जब वह घर बना रही थी, तभी परशुराम इसका विरोध करने लगा और कहने लगा कि यह घर नहीं बनेगा। इसके बाद उनकी भावह शांति देवी और उनकी बड़ी बहन कबूतरी देवी दोनों बड़का गांव बाजार सब्जी एवं अन्य सामान खरीदने गई थी। तभी परशुराम वहां आया और दोनों लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed