{"_id":"62b7443ef922b32fdb1470c1","slug":"two-crore-gold-robbed-from-businessman-in-hate-bazar-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नहीं थम रहीं ट्रेन में लूट की घटनाएं, हाटेबाजारे एक्सप्रेस में व्यावसायी से दो करोड़ के सोने की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नहीं थम रहीं ट्रेन में लूट की घटनाएं, हाटेबाजारे एक्सप्रेस में व्यावसायी से दो करोड़ के सोने की लूट
Sat, 25 Jun 2022 10:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:52 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यवसासी दो किलो से ज्यादा का सोना लेकर सियालदह से मधेपुरा जा रहा था। यात्रा के दौरान लुटेरों ने नवगछिया रेल थाना अन्तर्गत काढ़ागोला और बखरी स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से सोना लूट लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
चलती ट्रेन में लूट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी लुटेरे ट्रेन में लूट की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। ताजा मामला कटिहार-बरौना रेलखंड का है। यहां लुटेरों ने चलती ट्रेन में लूट की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, हाटेबाजारे एक्सप्रेस में एक व्यवसायी से 2 करोड़ मूल्य के सोने की लूट हुई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यवसासी दो किलो से ज्यादा का सोना लेकर सियालदह से मधेपुरा जा रहा था। यात्रा के दौरान लुटेरों ने नवगछिया रेल थाना अन्तर्गत काढ़ागोला और बखरी स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से सोना लूट लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
फायरिंग करते हुए फरार
पीडित व्यवासायी का नाम पारस मणि है वे एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। जब ट्रेन जब काढ़ागोला और बखरी स्टेशन के बीच पहुंची तब लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लुटेरों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
चलती ट्रेन में लूट की इस घटना के बाद रेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिलते ही कटिहार (रेल) एसपी संजय भारती, डीएसपी कुमार देवेन्द्र, नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार, जीआरपी प्रभारी सहित कई अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। हालांकि पुलिस अधिकारी घटना को कोई भी बयान देने से बच रहे हैं।
आए दिन होती हैं ऐसी घटनाएं
ट्रेन में लूट की यह पहली घटना नहीं है। आए दिन इस तरह की घटनाएं होती ही रहती हैं। अभी हाल ही में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर की एक महिला से लूट की घटना सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, पीड़िता बेबी तिवारी कोचुवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस से तमिलनाडु के सेलम जा रही थीं। जब ट्रेन बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो एक युवक ट्रेन में उनसे उनका बैग छीनकर भाग गया। उन्होंने मौके पर मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन तब तक लुटेरा फरार हो गया था। पीड़िता के मुताबिक, बैग में उनके सारे गहने थे, जिनकी कीमत तकरीबन ढाई लाख रुपये थी।