फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   To Insure india alliance, nitish kumar bihar cabinet expension is must, congress party minister oath awaited

Bihar Cabinet : नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार बहुत जल्द होगा; सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस यह मांग मनवाएगी

Fri, 22 Dec 2023 09:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Dec 2023 09:42 AM IST
सार

Bihar News : जदयू अध्यक्ष ललन सिंह की बात पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तसदीक हो चुकी है कि बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडी एलायंस अब सीट शेयरिंग फाइनल करेगा। वैसे, इसके पहले मंत्रिमंडल विस्तार जरूरी भी है, मजबूरी भी।

विज्ञापन
To Insure india alliance, nitish kumar bihar cabinet expension is must, congress party minister oath awaited
सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ बने इंडी एलायंस में बने रहेंगे, यह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी कह दिया है। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह यह बात पहले ही कह चुके थे। दिल्ली में विपक्षी दलों की ताजा बैठक के बाद जदयू और राजद को कांग्रेस के साथ बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग को फाइनल करना है। लेकिन, इसके पहले अब बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार जरूरी भी है और मजबूरी भी। कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी ने 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक के समय ही यह बात मनवा ली थी, लेकिन अबतक यह टल रहा था। अब कांग्रेस ने आगे कुछ होने के पहले बिहार में दो मंत्री पद पर कांग्रेसियों को शपथ दिलाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस बार इसे सुनिश्चित कराने को कहा है। सूत्र बता रहे हैं राहुल गांधी ने इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत भी की। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

जानिए मंत्रीपद का गणित, कब से यह मांग
राजद के साथ जनादेश लेने के बाद जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ मुख्यमंत्री बने तो फॉर्मूला थोड़ा अलग था, लेकिन जब भाजपा के साथ 2020 का चुनाव जीतने के बाद राजद के साथ एक साल पहले सरकार बनी तो चार विधायकों पर एक मंत्रीपद का हिसाब बना। कांग्रेस को छोड़ दें तो विधानसभा में संख्या बल के मामले में नंबर वन राजद और मुख्यमंत्री के जनता दल यूनाईटेड (JDU) को इस हिसाब से पद मिले भी। कांग्रेस के 19 विधायकों पर दो ही मंत्री बने। राजद में दो मंत्रियों का इस्तीफा हुए एक साल होने जा रहा है। कांग्रेस की दो मंत्रीपदों की मांग पर कई बार किचकिच हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह इस एजेंडे को लेकर लगातार आवाज उठाते-उठाते पिछली बार इसी सवाल पर चिढ़ भी चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने इसे शर्त नहीं, स्वाभाविक माना
23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक के पहले जब हम (से) के इकलौते मंत्री संतोष कुमार सुमन उर्फ सुमन मांझी ने जब इस्तीफा दिया तो मुख्यमंत्री ने आननफानन में जदयू से विधायक रत्नेश सदा को मंत्रीपद की शपथ दिलवा दी। तब यह कहा गया कि विपक्षी एकता की बैठक के बाद बाकी को देखा जाएगा। बिहार कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा था- "मंत्रिमंडल में 2 सीटों की कांग्रेस की मांग स्वाभाविक है, शर्त नहीं। उम्मीद है सीएम नीतीश कुमार इसे  पूरा करेंगे। राहुल गांधी भी सीएम से बात कर चुके हैं।" 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed