फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tight security arrangements for Muharram in Bihar, 13719 Tazia processions under surveillance

Bihar News: बिहार में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 13719 ताजिया जुलूस पर नजर

Fri, 04 Jul 2025 07:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 07:16 PM IST
सार

बिहार पुलिस ने मुहर्रम के अवसर पर राज्य भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस वर्ष कुल 13,719 लाइसेंसी ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे, जिनकी सख्ती से निगरानी की जाएगी।
 

विज्ञापन
Tight security arrangements for Muharram in Bihar, 13719 Tazia processions under surveillance
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहर्रम को लेकर बिहार पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष राज्यभर में 13719 लाइसेंसी ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे, जो पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक हैं। इन सभी जुलूसों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी और हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन


संवेदनशील जिलों पर विशेष नजर
एडीजी ने बताया कि राज्य के 11 जिलों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जिनमें सीतामढ़ी, कटिहार, पूर्णिया, गोपालगंज, शिवहर, बांका, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास, पटना और मधुबनी शामिल हैं। इन जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि हर साल साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं खासतौर पर जबरन चंदा वसूली के कारण सामने आती हैं, इसलिए प्रशासन इस बार पहले से पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन


वीडियोग्राफी अनिवार्य, डीजे पर रोक
पंकज दराद ने कहा कि सभी ताजिया जुलूसों की वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि 1230 सब-इंस्पेक्टर्स को राज्यभर में ड्यूटी पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर निगरानी, अफवाहों से बचने की अपील
बिहार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट से बचें। बिना सत्यापन के कोई भी सामग्री साझा न करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कोई भी जुलूस नहीं निकल सकेगा।


यह भी पढ़ें:  चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड, कवर पर राहुल गांधी की फोटो

शांति और सौहार्द की अपील
पंकज दराद ने सभी समुदायों से धार्मिक सौहार्द बनाए रखने और उकसावे से बचने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे।

कुल लाइसेंसी ताजिया जुलूस: 13,719

ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर्स: 1230

डीजे: पूर्ण प्रतिबंध

हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय

हर जुलूस की वीडियोग्राफी अनिवार्य

सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed