फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2025 congress free sanitary pads rahul gandhi

Bihar: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड, कवर पर राहुल गांधी की फोटो

Fri, 04 Jul 2025 03:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 03:00 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं को लुभाने के लिए बड़ी घोषणा की है। पार्टी 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करेगी, जिनके पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर, 'नारी न्याय, महिला सम्मान' का स्लोगन और 'माई बहिन मान योजना' का प्रचार छपा होगा।
 

विज्ञापन
bihar election 2025 congress free sanitary pads rahul gandhi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव का साल शुरू होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य की 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड बांटेगी।

विज्ञापन

राजेश कुमार ने बताया कि इन सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी होगी, और इसे “माई-बहन मान योजना” के तहत वितरित किया जाएगा। पैकेट पर "अखिल भारतीय महिला कांग्रेस" का लोगो भी होगा और साथ में यह भी लिखा होगा कि जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक सम्मान राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “बिहार की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए हमने विशेष तैयारी की है। यह योजना खासकर जरूरतमंद महिलाओं के लिए है। हम इसे एक अभियान के रूप में चलाएंगे ताकि यह लाभ हर महिला तक पहुंच सके।” कांग्रेस की इस पहल को महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इन सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर, ‘नारी न्याय, महिला सम्मान’ का स्लोगन और ‘माई बहिन मान योजना’ का प्रचार छपा है। इसके साथ ही पैकेट पर 2500 रुपये की सम्मान राशि का वादा भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कॉलेज के अंदर से गायब हुई पीजी की छात्रा ने शेयर किया वीडियो.. बातें सुन रह जाएंगे हैरान!

बीजेपी ने किया विरोध
कांग्रेस की इस घोषणा पर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाना बिहार की महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी रही है और अब वह सस्ती लोकप्रियता के लिए महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ कर रही है। बिहार की महिलाएं कांग्रेस और आरजेडी को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देंगी।" अब देखना यह होगा कि कांग्रेस की यह नई पहल चुनावी मैदान में कितना असर डालती है और महिला वोटर्स की प्राथमिकता को कितना प्रभावित कर पाती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed