फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three people died in the incident of lightning accompanied by heavy rains in Darbhanga; three others injured

Bihar News: दरभंगा में तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना में तीन लोगों की मौत; तीन अन्य हुए घायल

Tue, 23 May 2023 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 May 2023 04:53 PM IST
सार

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव में सुबह तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी गांव में भी वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन
Three people died in the incident of lightning accompanied by heavy rains in Darbhanga; three others injured
घटना के बाद से शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार को तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल भी हो गए। पहली घटना में बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव में सुबह तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई। वहीं, वज्रपात की चपेट में आने से दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बिरौल के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। दूसरी घटना में कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी गांव में भी वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सभी किशोर सुबह करीब आठ बजे घर से एक साथ निकलकर कहुआ जगदीशपुर गांव के पास मुशहरी गाछी गए थे। उसी दौरान तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में चारों किशोर आ गए। वज्रपात से हुई मौत में मृतकों की पहचान लड्डू राम के बेटे नीतीश कुमार (13) और अशोक सहनी के बेटे आनंद कुमार (14) के रूप में हुई है। जबकि उसके साथ दो अन्य किशोर भी बुरी तरह जख्मी हो गए। उनका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टर उन्हें खतरे से बाहर बता रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी गांव में भी वज्रपात की चपेट में आने से 60 साल के जगदीश राय की मौत ही गई और रामबलम राय घायल हो गए। ये दोनों लोग सुबह अपनी भैंस को चराने के लिए खेत में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरौल के अंचलाधिकारी विमल कुमार कर्ण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों मृतक को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है। साथ ही सरकार के आपदा प्रबंधन नियम के अनुसार पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा शीघ्र ही दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed