फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three children who went to see Chhath Ghat in Purnia died due to drowning in Kosi river

Bihar: पूर्णिया में छठ घाट देखने गए थे एक ही परिवार के तीन बच्चे, कोसी नदी में डूबने से मौत

Sun, 30 Oct 2022 04:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 30 Oct 2022 04:54 PM IST
सार

बिहार के पूर्णिया जिले में छठ घाट देखने गए तीन बच्चों की मौत कोसी नदी में डूबने से हो गई। जिसके बाद उनके उनके गांव में मातम का माहौल है। घटना आज यानी रविवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Three children who went to see Chhath Ghat in Purnia died due to drowning in Kosi river
तीन बच्चों की डूबने से मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरा देश खासकर बिहार में जहां लोग इस समय लोग छठ का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं, बिहार के ही पूर्णिया जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां, के कसबा के मदरसा चौक में कोसी नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना आज यानी रविवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि तीनों बच्चे कोसी नदी धार में बने छठ घाट को देखने गए थे। 

विज्ञापन


 रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह तीनों बच्चे मदरसा चौक स्थित कोसी नदी धार में बनें घाट को देखने के लिए गए थे। इसके बाद जब काफी देर होने के बाद भी बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोज करनी शुरू कर दी। खोज के सिलसिले में जब परिजन घाट पर पहुंचे तो उन्हें घाट पर बच्चों की चप्पल पड़ी मिली। जिसके बाद उन्हें आशंका हुई कि ऐसा तो नहीं कि बच्चे नदी में डूब गए हों, इसके बाद जब गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने नदी में खोज की तो बच्चों के शव नदी में मिले। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार, अंचलाधिकारी मु. फहीमुद्दीन अंसारी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने सारी जानकारी और साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतक बच्चों के परिजनों ने बच्चों के पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है।   
विज्ञापन


 मृतक बच्चों की पहचान नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 13 के दोगच्छी गांव के अरविंद चौरसिया के पुत्र 14 वर्षीय बॉबी कुमार, मुकेश कुमार चौरसिया के 13 वर्षीय इकलौते पुत्र हिमांशु राज तथा तीसरे मृतक बच्चे की पहचान मधुबनी जिले के गंगद्वार गांव के संजीव भगत के 11 वर्षीय पुत्र ऋतिक राज के रूप में हुई है। तीनो बच्चे फुफेरे और चचेरे भाई थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed