फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Threats received in the evening and criminals fired at night

Bihar: चुनावी रंजिश में शाम में जान से मारने की धमकी दी, रात में सीवान में पूर्व वार्ड पार्षद के घर गोलीबारी

Tue, 10 Jan 2023 12:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 10 Jan 2023 12:21 PM IST
सार

सीवान में चुनावी रंजिश में अपराधियों ने शाम में जान से मारने की धमकी दी और फिर रात में पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर गोलीबारी कर दी । सुचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांचकर रही है ।

विज्ञापन
Threats received in the evening and criminals fired at night
सीवान में इसी प्रत्याशी मंसूर आलम के घर पर चली गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में चुनावी रंजिश में अपराधियों ने शाम में जान से मारने की धमकी दी और फिर रात में पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर गोलीबारी कर दी। मामला नगर थाना क्षेत्र के किला वार्ड संख्या 35 की है। बीती देर रात वार्ड संख्या 35 के पूर्व वार्ड पार्षद मंसूर आलम के घर बाइक सवार कुछ अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। अचानक हुई इस फायरिंग से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


घूमने निकला तो धमकाया, फिर फायरिंग
मंसूर आलम ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उनका भतीजा शाम में एमएम कॉलोनी में घूमने गया था, जिसे एमएम कॉलोनी निवासी रिजवानुल्ला उर्फ रिजु ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद ही रात में कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए और मंसूर आलम के दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे, हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान भी हुई थी मारपीट
वार्ड पार्षद चुनाव में मंसूर आलम वार्ड संख्या 35 के उम्मीदवार थे। चुनाव के दिन मंसूर आलम और रिजवानुल्ला उर्फ रिजु के बीच नोंक-झोंक और मारपीट की घटना हुई थी। इस मारपीट में मंसूर आलम और उनके दो भतीजे घायल हुए थे। इसी मामले में आरोपी रिजवानुल्ला उर्फ रिजु को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो बेल पर वापस बाहर आया है। गोलीबारी मामले में नगर थाना प्रभारी जयप्रकाश पंडित ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए पुलिस घटनास्थल पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed