फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Theft of 23 lakhs from the doctor Ajay's house in Nalanda, the sleeping family did not even get a clue

Bihar Crime: डॉक्टर के घर से 23 लाख की चोरी, सोए परिवार को भनक तक नहीं लगी; 2017 में भी हुई थी बड़ी डकैती

Fri, 21 Jul 2023 05:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Jul 2023 05:54 PM IST
सार

लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Theft of 23 lakhs from the doctor Ajay's house in Nalanda, the sleeping family did not even get a clue
मामले की तफ्तीश करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में एक घर को बदमाशों ने निशाना बनाकर 23 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। मामला लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी शिक्षक नगर का है। मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ। चोरी की घटना रिटायर्ड इंजीनियर के मकान में किराए पर रह रहे डॉ. अजय कुमार के यहां हुई है।

विज्ञापन


डॉ. अजय ने बताया कि वह रात में करीब 12:30 बजे तक जागे हुए थे। वह अपने बेडरूम में नहीं सोकर एसी वाले कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह उठकर जब वह अपने बेडरूम वाले कमरे में पहुंचे तो अंदर से कमरा लॉक था। जब वह घर से बाहर निकल कर आए तो दिखा कि खिड़की में लगा ग्रिल टूटा हुआ है।
विज्ञापन


डॉ. अजय ने बताया कि किसी तरह से कमरे का दरवाजा खोला गया और जब अंदर जाकर देखा तो स्टोरवेल को तोड़ बदमाशों ने करीब 15 लाख के जेवरात और आठ लाख नकदी को चोरी कर लिया था। कीमती सामान की भी चोरी कर ली गई। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। उक्त मकान में 20 जनवरी 2017 को भी डकैती की बड़ी घटना हुई थी। दरअसल, पूरा परिवार अन्य कमरों में सोया हुआ था। बीती रात चोरी की घटना हुई। बावजूद परिवार वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed