{"_id":"63d28ec1973d450d341b0e31","slug":"terror-of-mad-dog-ends-in-ara-people-surrounded-killed-last-night-record-86-rabies-vaccine-in-one-day-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरा में पागल कुत्ते का आतंक खत्म : कल रात ही लोगों ने घेरकर मार डाला; एक दिन में रिकॉर्ड 86 को रेबीज वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरा में पागल कुत्ते का आतंक खत्म : कल रात ही लोगों ने घेरकर मार डाला; एक दिन में रिकॉर्ड 86 को रेबीज वैक्सीन
Thu, 26 Jan 2023 08:01 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Thu, 26 Jan 2023 08:01 PM IST
सार
Mad Dog Killed : भाेजपुर जिला मुख्यालय में बुधवार शाम पांच घंटे के अंदर करीब 112 से ज्यादा लोगों को काटने वाले पागल कुत्ते को उसी मध्यरात्रि में लोगों ने घेरकर पीटते-पीटते मार डाला। गुरुवार को रिकार्ड 86 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन
आरा में बुधवार रात पागल कुत्ते के कारण घायल आधी रात तक पहुंचते रहे थे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाेजपुर जिला मुख्यालय में बुधवार शाम साढ़े 6 बजे से पांच घंटे के अंदर करीब 112 से ज्यादा लोगों को काटने वाले पागल कुत्ते को उसी मध्यरात्रि में लोगों ने घेरकर पीटते-पीटते मार डाला। बिहार में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी एक कुत्ते ने पूरे शहर में आतंक मचा दिया। एक दिन में पांच घंटे के अंदर रिकॉर्ड 112 से ज्यादा लोगों को काटा। आतंक का अंजाम गुरुवार को दिन में दूसरे तरीके से नजर आया, जब एक दिन में रिकार्ड 86 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन
डीएम ने निगम को दिया आदेश, दूध कटोरा मुहल्ले में लोगों ने मार डाला
बुधवार शाम कुत्ते का आतंक शुरू होने के तीन घंटे के अंदर 'अमर उजाला' ने खबर और लगातार इसका फॉलोअप किया। खबर के जरिए लोगों को आगाह भी किया गया था कि यह पागल कुत्ता किधर-किधर घूमकर लोगों को काट चुका है और अब किधर जा सकता है। इसके बाद जिलाधिकारी राजकुमार की ओर से नगर निगम को तत्काल उसे पकड़ने के लिए भेजा भी गया, लेकिन इसी बीच रात के करीब 12 बजे दूध कटोरा मुहल्ले में यह कुत्ता लोगों से घिर गया। डंडे के साथ लोगों ने हिम्मत कर उसे न केवल घेरा, बल्कि कुत्ते को पीटते-पीटते मार डाला। पागल कुत्ता मौत से पहले आरा शहर के शहीद भवन चौक, महावीर टोला, अस्पताल रोड, शिवगंज आदि मोहल्ले में 112 से ज्यादा बच्चे, बूढ़े, महिलाओं को काटकर जख्मी कर दिया था। कई को कुत्ते ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सदर अस्पताल में एक साथ इतने मरीज पहुंचने लगे कि सदर अस्पताल में खलबली मची रही। कई लोगों ने निजी अस्पतालों में भी इलाज कराया, ताकि बाहर नहीं निकलना पड़े और कुत्ते से सामना न हो जाए।
विज्ञापन
कल भी कैंप लगा देंगे वैक्सीन, प्राइवेट इलाज कराने वाले भी ले सकते हैं
कुत्ता काटने से जख्मी लोगों में से 86 लोगों को गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवकाश के बीच आरा सदर अस्पताल में रेबीज वैक्सीन की डोज दी गई। सदर अस्पताल के प्रबंधक कौशल दुबे ने बताया कि गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बावजूद डीएम के आदेश पर कैंप लगाकर वैक्सीन की डोज दी गई। गुरुवार को भी कैंप चलेगा, बचे लोग आकर इंजेक्शन ले सकते हैं। जिन लोगों का प्राथमिक इलाज निजी अस्पतालों में हुआ, वह भी सदर अस्पताल में वैक्सीन की डोज ले सकते हैं।
विज्ञापन