फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tejashwi yadav says instead of EVM, ballot paper should be use in bihar assembly Elections

जनता हमारे साथ थी, हमें ईवीएम से हराया गया, विधानसभा चुनाव बैलेट से हो: तेजस्वी यादव

Sat, 12 Oct 2019 09:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Oct 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
tejashwi yadav says instead of EVM, ballot paper should be use in bihar assembly Elections
तेजस्वी यादव(फाइल फोटो)

राष्ट्रीय जनता दल नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को फिर से ईवीएम का मुद्दा उठाया। बापू सभागार में स्वतंत्रता सेनानी, महान समाजवादी चिंतक व नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर महागठबंधन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बोलते हुए कहा कि अब सभी दलों को मांग करनी चाहिए कि विधानसभा में चुनाव ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट से हो। लोकसभा चुनाव में भी जनता हमारे साथ थी लेकिन ईवीएम से हमें हराया गया है। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने आगे कहा कि अब एकजुट होने और संघर्ष करने का समय है। सभी संस्थाएं एक पार्टी के अंदर काम कर रही हैं। ऐसे में हमारे पास संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं है। एनडीए को हराना है तो सभी दलों को त्याग भी करना होगा। जो दल जहां मजबूत है वह वहां से चुनाव लड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने कभी मनुवादियों से समझौता नहीं किया। हम भी उन्हीं के पुत्र हैं। भाजपा से बात करने की अफवाह सत्ता में बैठे लोग उड़ाते हैं। लेकिन हमने साफ कर दिया है कि भाजपा से समझौता का तो कोई सवाल ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन समुद्र मंथन में लगा है। सभी नेता अहं छोड़ने की बात कर रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि मंथन में निकले अमृत कोई भी पी ले, हम विष पीने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed