{"_id":"5c271ad4bdec2256dd10610c","slug":"tejashwi-yadav-rlsp-chief-upendra-kushwaha-reaches-riims-ranchi-to-meet-lalu-prasad-yadav-rjd","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची का रिम्स बना महागठबंधन की रणनीति का केंद्र, लालू से मिलने पहुंचे तेजस्वी और कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची का रिम्स बना महागठबंधन की रणनीति का केंद्र, लालू से मिलने पहुंचे तेजस्वी और कुशवाहा
Sat, 29 Dec 2018 12:31 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजनीति में सियासी गहमागहमी तेज है। महागठबंधन उत्साह में है और केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के दावे कर रहा है। इन सब के बीच रांची का रिम्स पूरी रणनीति का केंद्र और लालू रणनीतिकार बन गए है। महागठबंधन में सीटों के बंटवारे से पहले आज लालू के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लालू यादव से मिलने पहुंचे।
महागठबंधन का कुनबा बढ़ने के बाद कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में सीटों के बंटवारे पर बात हो सकती है।
शनिवार है लालू से मुलाकात का दिन
जेल के नियमों के मुताबिक शनिवार लालू यादव से मुलाकात का दिन होता है। पिछले शनिवार को पटना साहिब से भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने मुलाकात की थी। लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव भी लालू से मिलने रांची जाने वाले थे, लेकिन किसी वजह से अबतक नहीं पहुंच पाए हैं।
इधर खुद को सन ऑफ मल्लाह कहने वाले और महागठबंधन में नई एंट्री लेने वाले मुकेश सहनी भी रांची पहुंचे हुए हैं।