{"_id":"5d6243f38ebc3e0181670859","slug":"tej-pratap-yadav-krishna-look-goes-viral-on-krishna-janmashtami-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लालू के बेटे तेज प्रताप ने अब धारण किया भगवान कृष्ण का रूप, तस्वीर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू के बेटे तेज प्रताप ने अब धारण किया भगवान कृष्ण का रूप, तस्वीर वायरल
Sun, 25 Aug 2019 01:46 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव का एक नया लुक सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर तेज प्रताप आधी रात को कृष्ण बन गए। इस दौरान उन्होंने बांसुरी भी बजाई।
जानकारी के अनुसार विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर शनिवार रात को भगवान कृष्ण का रूप धर उनकी पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कई मित्र और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर पटना इस्कॉन मंदिर के कलाकारों ने भजन की प्रस्तुति दी। शनिवार को तेज प्रताप ने कृष्ण का रूप में बंसी बजाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट कर लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर महाभारत के प्रसंग से संबंधित तस्वीर लगाई थी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन को गीता का उपदेश देते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos
तेज प्रताप यादव
- फोटो : ANI
बता दें कि तेज प्रताप यादव ने सावन में भगवान शिव का रूप धारण कर पटना के एक मंदिर में पूजा अर्चना की थी। ऐसे ही सरस्वती पूजा के मौके पर भी तेज प्रताप अलग रंग में नजर आए थे।
जबकि मकर संक्रांति के दिन तेज प्रताप यादव ने भगवान कृष्ण का रूप धारण किया था तो उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जलेबियां तलते हुए तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
जबकि मकर संक्रांति के दिन तेज प्रताप यादव ने भगवान कृष्ण का रूप धारण किया था तो उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जलेबियां तलते हुए तस्वीर खूब वायरल हुई थी।