{"_id":"6a3630bb8c3b5177bd0b5805","slug":"tej-pratap-yadav-fir-registered-against-akash-yadav-family-with-eight-people-bihar-police-bihar-news-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : 'मेरी और पिता लालू प्रसाद की हत्या की रची जा रही साजिश', तेज प्रताप यादव ने किस पर लगाए गंभीर आरोप ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : 'मेरी और पिता लालू प्रसाद की हत्या की रची जा रही साजिश', तेज प्रताप यादव ने किस पर लगाए गंभीर आरोप ?
Sat, 20 Jun 2026 11:48 AM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:48 AM IST
सार
Bihar : तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने थाना में अपने पूर्व सहयोगी और उसके परिवार सहित कुल आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है। इस आवेदन में मानहानि की भी चर्चा है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव व उनके पूर्व सहयोगी आकाश के बीच की रंजिश अब आर-पार की जंग में तब्दील हो चुकी है। दोनों के बीच छिड़ा यह विवाद अब थाना तक पहुंच गया है। शुक्रवार की आधी रात को तेज प्रताप यादव स्वयं पटना के सचिवालय थाना पहुंचे और आकाश यादव के खिलाफ तीन पन्नों की लिखित शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तीन पन्नों की शिकायत में ब्लैकमेलिंग और मानहानि का आरोप
इस संबंध में सचिवालय थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को तीन पन्नों का एक शिकायती पत्र सौंपा है। तेज प्रताप का आरोप है कि उनका पूर्व सहयोगी आकाश यादव उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा है। वह उनसे मोटी रकम की मांग कर रहा है और बात न मानने पर ब्लैकमेल कर रहा है। तेज प्रताप ने शिकायत में यह भी कहा कि आकाश उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने आकाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सचिवालय थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की ओर से लिखित शिकायत मिली है, जिसकी रिसीविंग उन्हें दे दी गई है। उन्होंने तीन पन्नों के लिखित शिकायत में आकाश यादव, उनकी मां और बहन सहित कुल आठ लोगों को नामजद किया है। इस बात की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेज प्रताप यादव ने दी खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो बांकीपुर से लड़ ले चुनाव; लॉरेंस की चर्चा क्यों?
विज्ञापन
एक दिन पहले आकाश ने लगाया था जान से मारने की धमकी का आरोप
इस विवाद में नया मोड़ गुरुवार को आया था, जब आकाश ने पटना के ही पाटलिपुत्र थाने में तेज प्रताप यादव और उनके करीबी सहयोगी मोतीलाल यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश ने पुलिस में केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि तेज प्रताप और मोतीलाल यादव उन्हें व उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस लिखित शिकायत में लॉरेंस विश्नोई की भी चर्चा की गई थी, जिसमें कॉल करने वाले ने अपना संबंध लॉरेंस विश्नोई के संगठन से जोड़ते यह कहा था कि अगर तेज प्रताप यादव के खिलाफ शिकायत कि भगिनी का अपहरण करवा दूंगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी से परेशानी, 22 जून तक हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने क्या सलाह दी?
लालू यादव और राबड़ी को भी बताया जान का खतरा
तेज प्रताप यादव ने आवेदन में यह भी लिखा है कि आकाश यादव उनके माता-पिता की हत्या आकार देना चाहता है। तेज प्रताप यादव के अनुसार उनके आवास के आसपास चार-पांच लड़के बम फेंककर उनकी भी हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि आकाश यादव के उनके माता-पिता को खतरा बना हुआ है, इसलिए अविलंब कार्रवाई की जाए।