फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   teacherand his wife beat the child to death in the hospital after eating an apple from the plate of worship

Crime News: सेब खाने पर टीचर और उसकी पत्नी ने बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला, स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 30 Sep 2022 11:14 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 11:14 PM IST
सार

बच्चे की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा स्कूल संचालकों के खिलाफ फूट पड़ा। स्कूल के गेट पर परिजनों के साथ अन्य ग्रामीण भी जमा हो गए। यहां उन्होंने आरोपी टीचर और उसकी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
teacherand his wife beat the child to death in the hospital after eating an apple from the plate of worship
मौत के बाद परिजनों ने स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के गया जिले के निजी स्कूल में छह साल के एक बच्चे को सेब खाना भारी पड़ गया। आरोप है कि तीसरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे के टीचर ने जमकर पिटाई की। गंभीर चोटें आने पर उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती बच्चे ने मौत से पहले टीचर द्वारा की गई निर्मम पिटाई करने की जानकारी अपने दादा को दी। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल में मंगलवार को दुर्गा पूजा हो रही थी। तीसरी क्लास में पढ़ने वाले विवके ने पूजा की थाली से एक सेब उठाकर खा लिया। जिससे टीचर और उसकी पत्नी का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि टीचर और उसकी पत्नी विकास को एक कमरे में ले गए। दोनों ने बच्चे की जमकर पिटाई की। बेहोशी की हालत में बच्चे को स्कूल के बाहर फेंककर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में गांव का ही एक ऑटो ड्राइवर और एक व्यक्ति बच्चे को उसके घर लेकर पहुंचे। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।  
विज्ञापन


मृतक के दादा ने बताया कि स्कूल में की गई पिटाई के बारे में मौत से पहले विवेक ने उन्हें पूरी बात बताई थी। उसके साथ टीचर और उसकी पत्नी ने बेरहमी से पिटाई की। विवेक के दादा ने बताया कि टीचर की पत्नी ने उसके सीने पर जमकर लातें मारी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद परिजनों ने किया प्रदर्शन
बच्चे की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा स्कूल संचालकों के खिलाफ फूट पड़ा। स्कूल के गेट पर परिजनों के साथ अन्य ग्रामीण भी जमा हो गए। यहां उन्होंने आरोपी टीचर और उसकी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed