{"_id":"6423b28e95088a4b39002409","slug":"tamil-nadu-police-took-youtuber-manish-kashyap-on-transit-remand-from-bihar-in-case-of-making-fake-video-viral-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : विरोध प्रदर्शन की खबरों के बीच यूट्यूबर को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई तमिलनाडु पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : विरोध प्रदर्शन की खबरों के बीच यूट्यूबर को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई तमिलनाडु पुलिस
Wed, 29 Mar 2023 09:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यू ज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यू ज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 29 Mar 2023 09:07 AM IST
सार
यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल से तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई।जेल से निकालने के पहले बेउर जेल के अंदर और बाहर के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
Bihar : विरोध प्रदर्शन की खबरों के बीच यूट्यूबर को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई तमिलनाडु पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल से तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। तमिलनाडु पुलिस बुधवार की सुबह करीब 6:55 में यूट्यूब मनीष कश्यप को कड़ी सुरक्षा के बीच बेउर जेल से तमिलनाडु ले गई। जेल से निकालने के पहले बेउर जेल के अंदर और बाहर के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके लिए पुलिसकर्मियों की सख्त तैनाती की गई थी। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को रांची के रास्ते तमिलनाडु ले जाएगी।
जेल से निकालने के पहले खंगाले महत्वपूर्ण कागजात
बेउर जेल से निकालने के पूर्व जेल के अंदर मनीष कश्यप के सारे कागजातों को खंगाला गया। इसके बाद बेउर जेल के अधीक्षक ने मनीष को तमिलनाडु पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को रांची के रास्ते तमिलनाडु ले जाएगी। हालांकि इस बात को लेकर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
क्या है मामला
तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ की गई पिटाई और फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में तमिलनाडु पुलिस ने मनीष कश्यप पर 13 मामला दर्ज किए गए थे। जिनमें 6 केस मे मनीष कश्यप को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
चार सदस्यीय टीम ने ट्रांजिट रिमांड के लिए लगाईं थी अर्जी
मंगलवार को तमिलनाडु पुलिस के पदाधिकारियों की चार सदस्यीय टीम ने न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी लगाई थी। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद तमिलनाडु पुलिस बुधवार की सुबह मनीष कश्यप को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर तमिलनाडु निकल गई जहां वह उससे पूछताछ करेगी।
विरोध को देखते हुए सुरक्षा सख्त रही
बेउर जेल में बाहरी और भीतरी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जिला बल के जवानों के साथ जेल के पुलिसकर्मी चारों तरफ कड़ी नजर बनाए हुए थे। फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने के केस में मनीष की गिरफ्तारी के बाद कई जिलों में प्रदर्शन हुए। राज्य सरकार और खासकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर विरोध करते हुए मनीष कश्यप के समर्थकों ने जगह-जगह आगजनी-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की।
तेजस्वी पर बयान को बता रहे वजह
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मनीष ने चूंकि तेजस्वी यादव को चुनाव नहीं जीतने देने की घोषणा की थी, जिसके कारण इस तरह टारगेट किया जा रहा है। फर्जी वीडियो वायरल करने में इस तरह इससे पहले किसी को टारगेट नहीं किया गया है। विभिन्न जिलों में प्रदर्शनकारियों ने इसे एक जाति विशेष पर राजद के हमले के रूप में भी प्रचारित किया। कश्यप के समर्थकों का कहना था कि अपने राज्य के साथ तेजस्वी ने तमिलनाडु सरकार को भी कार्रवाई के लिए प्रेरित किया।