{"_id":"641457462a9c718ebc05d9b8","slug":"suspicious-death-of-married-woman-in-begusarai-in-laws-accused-of-murder-by-strangulation-husband-absconding-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर गला दबाकर मारने का आरोप, पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर गला दबाकर मारने का आरोप, पति फरार
Fri, 17 Mar 2023 05:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 Mar 2023 05:34 PM IST
सार
बेगूसराय में बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव से एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
पति घटनास्थल से हुआ फरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव की है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका का पति मौके से फरार पाया गया। मृतका की पहचान गांव के निवासी प्रेम राय की पत्नी रूणा देवी के रूप में हुई है। मायके वालों ने घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी पति नशेड़ी है। शराब पीने को लेकर कई बार दोनों पति-पत्नी के बीच मारपीट की नौबत आ चुकी है। घटना वाले दिन भी विवाद हुआ और आरोपी पति ने रात में गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह मौत हो जाने की सूचना पाकर जब वह अपनी बहन के ससुराल पंहुचा तो बहन को मृत पाया। वहीं, आरोपी पति घर छोड़कर फरार था। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने की एफआईआर बखरी थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बखरी डीएसपी चंदन कुमार ने घटना को लेकर बताया कि विवाहिता की मौत का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मायके वालों ने मृतका के पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसको गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
in laws accused of murder