{"_id":"5f2106b98ebc3e9f6c354d18","slug":"sushant-father-lawyer-says-mumbai-police-not-registering-fir-forcing-them-to-give-name-of-production-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत के पिता के वकील बोले- मुंबई पुलिस एफआईआर दर्ज करने में कर रही है आनाकानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशांत के पिता के वकील बोले- मुंबई पुलिस एफआईआर दर्ज करने में कर रही है आनाकानी
Wed, 29 Jul 2020 11:00 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : File
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील और पूर्व एडिशनल सॉलिसीटर जनरल विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले पटना पुलिस भी झिझक रही थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा ने जब उन्हें मामला समझाया तो उन्होंने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विकास सिंह ने कहा, ‘अब एफआईआर दर्ज हो चुकी है और परिवार सदमे में हैं। मुंबई पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है बल्कि वे उन्हें (सुशांत के परिवार) बड़े प्रोडक्शन हाउस के नाम देने और उन्हें इसमें शामिल करने को बोल रही है। यह अब एक अलग दिशा में जा रहा है।’
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पिता का आरोप: रिया ने सुशांत को धमकाया, पैसे, जेवरात, क्रेडिट कार्ड भी लेकर चली गई थी
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, ‘पटना पुलिस पहले थोड़ी हिचकिचा रही थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा ने उन्हें मामला समझाया और एफआईआर दर्ज की गई। हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच पटना पुलिस करे। परिवार ने अभी तक सीबीआई जांच की मांग नहीं की है।’
Patna Police was a little hesitant but CM Nitish Kumar & Minister Sanjay Jha explained the matter to them and FIR was registered. We want that the matter be investigated by Patna Police. The family has not demanded for CBI investigation yet: Lawyer of #SushantSinghRajput's father https://t.co/uNCcqAX6K4
— ANI (@ANI) July 29, 2020
वहीं दूसरी तरफ बिहार के एसपी विनय तिवारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज हो चुकी है। शुरुआती जांच शुरू हो गई है। इस समय यह कहना सही नहीं है कि किससे पूछताछ की जाएगी। एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा नामित सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले 34 वर्षीय सुशांत ने 14 जून को मुंबई के अपने फ्लैट में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।