{"_id":"69f384762f40a728b20a522c","slug":"surveillance-arrested-si-arjun-yadav-to-taking-bribe-kadamkuan-patna-bihar-police-bihar-news-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : केस में फंसाने का दे रहा था धमकी, निगरानी की टीम ने दबोचा; पटना के इस थाना में था अपर थानाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : केस में फंसाने का दे रहा था धमकी, निगरानी की टीम ने दबोचा; पटना के इस थाना में था अपर थानाध्यक्ष
Thu, 30 Apr 2026 10:03 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:03 PM IST
सार
Bihar : दारोगा पटना के एक थाना में पदस्थापित था। वह एक शख्स को केस में फंसाने की धमकी दे रहा था। अब निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर थानाध्यक्ष को टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
निगरानी टीम की गिरफ्त में आरोपी दारोगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कदमकुंआ थाने में तैनात एक अपर थानाध्यक्ष को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने यह कार्रवाई जस्टिस राज किशोर पथ में की है, जहाँ रिश्वत की डील फाइनल होते ही टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: पटना, जमुई समेत 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी, खराब मौसम के कारण 24 घंटे में 10 लोगों की मौत
विज्ञापन
गिरफ्तारी के संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जानकारी देते हुए बताया कि कदमकुआँ थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक-सह-अपर थानाध्यक्ष अर्जुन यादव को बुद्ध मूर्ति के निकट जस्टिस राज किशोर पथ से सात हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। दरअसल कदमकुआँ के जहाजी कोठी स्थित चुड़ी मार्केट निवासी मरहूम अली हसन के पुत्र शमशाद आलम ने पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि पुलिस अवर निरीक्षक-सह-सहायक थाना प्रभारी के द्वारा कदमकुआँ थाना में दर्ज कांड संख्या-315/26 में फँसाने का भय दिखाकर रिश्वत की माँग कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर इस शिकायत की जांच की गई, तो आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सत्य पाया गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : 11 टाउनशिप में जमीन जाने का फायदा या नुकसान? 55 फीसदी किसके पास रह जाएगा? हर सवाल का जवाब
प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद निगरानी थाना में कांड सं0-051/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। फिर अनुसंधानकर्ता निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक आदित्य राज पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। टीम ने फिर जाल बिछाया, जिसमें आरोपी पुलिस अवर निरीक्षक-सह-अपर थानाध्यक्ष अर्जुन यादव को टीम ने सात हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।