फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   supreme court gave decision in favour of saba and farah

सिर से जुड़ी बहनों का नहीं होगा ऑपरेशन

Wed, 10 Apr 2013 01:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Apr 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
supreme court gave decision in favour of saba and farah

बिहार की सिर से जुड़ी दो बहनों सबा और फराह के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों बहनों के ऑपरेशन से इंकार करते हुए राज्य सरकार को उन्हें गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


सु्प्रीम कोर्ट ने यह फैसला सबा और फराह के पिता सलीम द्वारा दायर याचिका पर दिया है।

पिता ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी गरीबी का हवाला देकर सरकार से बच्चियों के लिए गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की थी। साथ ही ऑपरेशन की इजाजत न देने की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन


दो जजों की खंडपीठ ने बुधवार को दोनों बहनों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यह फैसला सुनाया। तीन डॉक्टरों की कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में 16 वर्षीय बहनों के ऑपरेशन में मुश्किलों और खतरे की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने अपने फैसले में बिहार सरकार को आदेश दिया है कि वह हर महीने लड़कियों के लिए पांच हजार रुपये गुजारा भत्ता दे।

सुप्रीम कोर्ट के अदेशानुसार हर तीन महीने में सिविल सर्जन दोनों बहनों को चेकअप कर हर छह महीने में अपनी रिपोर्ट एम्स को देंगे।

एम्स के डॉक्टर रिपोर्ट की जांच कर इलाज की संभावनाओं पर विचार करेंगे। साथ ही राज्य सरकार को लड़कियों के इलाज का खर्च भी उठाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed