एनडीए नेताओं में तकरार के बीच बोले सुब्रमण्यम- बिहार में भाजपा बड़ा भाई, छोटा भाई बनकर रहे जदयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एनडीए नेताओं में चल रहे तकरार के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने चेताया है कि बिहार में भाजपा बड़ा भाई है, जदयू को चाहिए कि वह छोटा भाई बनकर रहे। इससे पहले पटना में रावण वध के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किसी भी भाजपा नेता की मौजूदगी नहीं रही थी, जिसपर जदयू नेताओं ने ऐतराज जताया था।
स्वामी ने बुधवार को कहा कि अगर जदयू को बिहार में अपनी राजनीति बचानी है तो उसे छोटे भाई की भूमिका में रहना होगा। देशभर में लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं और इस लहर के बीच बिहार में भी अब भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को 2020 का विधानसभा चुनाव जीतना है, उन्हें भाजपा के साथ छोटे भाई की भूमिका में रहना होगा। जदयू अकेले चुनाव लड़ता है तो उसकी स्थिति बेहद कमजोर हो जाएगी।
स्वामी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में बढ़ रही है। बंगाल में हम नंबर वन बनने से कुछ ही दूर है। इतना ही नहीं कई राज्यों में हमारी पार्टी नंबर वन है। बिहार तो पुराना गढ़ रहा है।
नीतीश पता करें, क्यों नाराज हैं भाजपा नेता
उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ के दौरान नीतीश कुमार की खासी आलोचना हुई है। विषम हालातों को देखते हुए कुछ दूरियां जरूर बढ़ी है। शायद इसी को देखते हुए दशहरा के दौरान पार्टी के कोई भी नेता शामिल नहीं हुए होंगे।
मालूम हो कि रावण वध कार्यक्रम के दौरान किसी भी भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मौजूद नहीं रहे थे। नीतीश कुमार को समर्थन देने वाले डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी उनके साथ नहीं दिखे थे।
गिरिराज और जदयू नेताओं के बीच वार-पलटवार
वहीं, दूसरी ओर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी करने को लेकर चेताया था और ऐसे बयान न देने की सलाह दी थी। इधर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने एनडीए में सब ठीक होने की बात कही है।