फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Students threw food plate due to presence of rat excreta in mid-day meal in Bettiah; video went viral

Bihar: मिड डे मील में चूहे का मल मिलने से विद्यार्थियों ने फेंकी खाने की थाली; वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

Fri, 25 Aug 2023 06:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Aug 2023 06:52 PM IST
सार

Mid-Day Meal: बेतिया के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़ेरा के मिड डे मिल में चूहों का मल मिलने के बाद विद्यार्थियों द्वारा खाने की थाली फेंकने का मामला सामने आया है। विद्यार्थियों के खाना फेंकने की घटना वाला वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पोष्टिक खाने पर सवालिया निशाना लग गया है।

विज्ञापन
Students threw food plate due to presence of rat excreta in mid-day meal in Bettiah; video went viral
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में मिड डे मील में चूहे का मल मिलने पर विद्यार्थियों के खाने की थाली फेंकने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो रामनगर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़ेरा की है। जहां मिड डे मिल में चूहों का मल मिलने के बाद बच्चे भड़क गए और अपना-अपना खाना फेंक कर विरोध जताया। थाली का भोजन फेंकने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, मामले का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर मिड डे मील के तहत बच्चों को खिलाए जाने वाले तथाकथित पौष्टिक खाने पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह वायरल वीडियो उनके ही स्कूल का है, यह उन्हें पता नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कब थाली फेंकी और वीडियो वायरल किया, मुझे जानकारी नहीं मिल पाई। मैं उस वक्त बच्चों की स्मार्ट क्लास ले रहा था। उसी दरम्यान छात्र-छात्राओं ने भोजन की थाली लाकर दिखाई और बताया कि इसमें चूहों का मल है। रैट पूप मैंने भी उनकी थाली में देखा और समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नंद किशोर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें भी मिली है। इस वीडियो की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से दो महीने पहले बगहा के नरवल बरवल स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने से सैकड़ों बच्चे बीमार पड़ गए थे। उसके बाद अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज किया गया था। अभी इस मामले की जांच चल ही रही है। इसी बीच अब फिर से मिड डे मील व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed