{"_id":"6405ab4d5cbe3b190d0ca958","slug":"stet-exam-canceled-due-to-server-down-2023-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar STET Exam: परीक्षा केंद्र का कंप्यूटर सर्वर डाउन, अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद रद्द हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar STET Exam: परीक्षा केंद्र का कंप्यूटर सर्वर डाउन, अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद रद्द हुई परीक्षा
Mon, 06 Mar 2023 02:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:29 PM IST
सार
कंप्यूटर सर्वर डाउन से एक केंद्र में आयोजित बिहार STET परीक्षा को रद्द करना पड़ा। काफी देर प्रयास के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हुआ इस कारण परीक्षा रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
STET Exam
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार STET परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को एक केंद्र में परीक्षा की दूसरी पाली के दौरान कंप्यूटर सर्वर डाउन हो गया। काफी देर प्रयास के बाद भी कंप्यूटर सर्वर ठीक नहीं हो सका। इस दौरान परीक्षा की दूसरी पाली में सेंटर पर पेपर देने आए अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। परेशान अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर सर्वर काम नहीं करने के कारण हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख इस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
STET Exam
- फोटो : Amar Ujala Digital
जानकारी के अनुसार सर्वर की खराबी से नाराज अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर स्क्रीन पलट दिए। बेंच आदि पर हाथ पटकने लगे। कुर्सियां गिराने लगे। हंगामा बढ़ता देख ज्यादा तोड़फोड़ की आशंका समझते हुए केंद्राधीक्षक के आदेश पर सुरक्षाकर्मियों ने अभ्यर्थियों को केंद्र से बाहर निकाल दिया। लगभग एक घंटे तक नारेबाजी करने के बाद अभ्यर्थी शांत हुए।