फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Spend 50 thousand rupees to find minor, grandmother gets heart attack on hearing this in Jamui

Bihar News: नाबालिग को खोजने के लिए 50 हजार खर्च करो, सुनते ही दादी को हार्ट अटैक; सदमे से मां भी गंभीर

Sat, 23 Sep 2023 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Sep 2023 07:01 PM IST
सार

Bihar: पीड़ित अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में थाने में शिकायत करने के बाद जब घर पहुंचे और पड़ोसी नेपाली सिंह को उसके बेटे के बारे में पूछा। इस पर उसने कहा कि उसे खोजने के लिए 50 हजार रुपये लूंगा। यह सुनकर मेरी मां रेखा देवी को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, सदमा लगने से पत्नी की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Spend 50 thousand rupees to find minor, grandmother gets heart attack on hearing this in Jamui
हार्ट अटैक से वृद्धा की मौत के बाद शोक में डूबा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मंगरार गांव में पड़ोसी युवक एक नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसके शोक में नाबालिग युवती की दादी की मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान मंगरार गांव निवासी यमुना सिंह के पत्नी रेखा देवी (55) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगरार गांव निवासी अजय कुमार सिंह की बेटी अंजलि कुमारी (16) को पड़ोस का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले को लेकर पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित अजय कुमार सिंह ने बताया कि 18 सितंबर की रात को घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। तभी अचानक देखा की बेटी अपने कमरे में नहीं है। उसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद गांव मोहल्ले से लेकर नाते-रिश्तेदार के यहां फोन के जरिए खोजबीन की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, 22 सितंबर को पता चला कि पड़ोस के ही नेपाली सिंह के बेटा करण कुमार मेरी बेटी अंजली को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आगे बताया कि इस मामले में थाने में शिकायत करने के बाद जब घर पहुंचे और पड़ोसी नेपाली सिंह को उसके बेटे के बारे में पूछा। इस पर उसने कहा कि उसे खोजने के लिए 50 हजार रुपये लूंगा। यह सुनकर मेरी मां रेखा देवी को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, सदमा लगने से पत्नी की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में गांव के चार और लड़कों का नाम शामिल है। उनमें साहेब कुमार, विश्वजीत कुमार उर्फ छोटू कुमार, बुन्नी कुमार और सचिन कुमार का नाम शामिल है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed