{"_id":"59b5fbd44f1c1be17f8b5b6c","slug":"speedy-truck-killed-four-policemen-and-injured-two-in-bihar-muzaffarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुजफ्फरपुर में बेकाबू ट्रक ने पुलिस टीम को रौंदा, 5 की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुजफ्फरपुर में बेकाबू ट्रक ने पुलिस टीम को रौंदा, 5 की मौत, दो घायल
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 11 Sep 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेकाबू ट्रक की चपेट में चैकिंग के दौरान जांच कर रही पुलिस टीम आ गई है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत हो गई है,वहीं दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
Five including four policemen on duty killed after a truck ran over them in Bihar's Muzaffarpur in early morning hours; two cops injured.
— ANI (@ANI) September 11, 2017
विज्ञापन
चश्मदीदों ने बताया कि बेकाबू ट्रक ने बैरिकेटिंग पर रूकी एक कार सबसे पहले टक्कर मारी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 40 फीट दूर जाकर गिरी।
आरोपी ड्राइवर ने कार में टक्कर मारने के बाद वहां मौजूद पुलिसवालों को रौंद दिया, जिसमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर और उसका साथ मौके फरार हो गए।
विज्ञापन
ये हादसा एनएच 28 पर हुआ है, जहां पुलिसकर्मियों के मारे जाने और घायल होने पर लोगों में नाराजगी देखी गई। बवाल होने के बाद मुजफ्फरपुर-मोतहारी मार्ग को गुस्साए लोगों ने जाम कर दिया, जिसकी वजह से ये रास्ता करीब दो घंटों तक बंद रहा। पुलिसकर्मियों के साथ हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपी ड्राइवर की लगातार तलाश की जा रही है।