{"_id":"5d1447128ebc3e3cb67b5dd9","slug":"sky-lightning-took-life-of-30-people-in-bihar-and-injured-27-nitish-kumar-announces-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, 30 की मौत, 27 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, 30 की मौत, 27 घायल
Thu, 27 Jun 2019 10:03 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से 30 की मौत
- फोटो : Agency
मौसम के करवट लेते ही बिहार के कई इलाकों में बारिश और तेज आंधी से गर्मी से राहत मिली है। लेकिन यह राहत कई लोगों के लिए आफत बनकर भी आई है। राज्य के 14 जिलों में आसमानी बिजली गिरने से बुधवार को 30 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 27 लोग जख्मी हैं। सबसे ज्यादा मौंते बेगूसराय और भागलपुर जिले में हुई हैं।
विज्ञापन
भागलपुर में पांच, बेगूसराय में पांच, सहरसा में तीन, पूर्णिया में तीन, अररिया में दो, जमुई में दो, कटिहार में दो, खगड़िया में एक, मधेपुरा में एक, दरभंगा में दो मधुबनी में एक, सीतामढ़ी में एक, मोतिहारी में एक और गया में एक की मौत हुई है। पूर्णिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होगई है। जिसमें बच्ची सहित दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मौत की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये देने का एलान किया है। इससे पहले मंगलवार को भी राज्य में आसमानी बिजली से 11 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन