फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   siwan satish chandra dubey press conference modi rally nda

Bihar: 'पीएम मोदी ने देश को दी योजनाओं की सौगात', मंत्री सतीश चंद्र दुबे बोले- जनता एनडीए के साथ

Sat, 14 Jun 2025 06:11 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 06:11 PM IST
सार

सिवान में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी सभा में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में हर वर्ग के लिए योजनाएं लाई गईं और देश का व्यापक विकास हुआ।

विज्ञापन
siwan satish chandra dubey press conference modi rally nda
कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आज सिवान जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान आम जनता से आग्रह किया कि वे आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बड़ी संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 वर्षों में “प्रधान सेवक” की भावना से देश सेवा की है, और उनके प्रयासों का लाभ हर वर्ग को मिला है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए युवाओं के लिए मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, जनधन खाता योजना, उज्ज्वला योजना के तहत हर घर में गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत योजना, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, और गांव गांव तक सड़कें पहुंचाकर ऐतिहासिक काम किए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों की अब खैर नहीं! पटना पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा शुरू, दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता अब मन बना चुकी है कि आगामी चुनाव में एनडीए को समर्थन देगी और राज्य में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में सिवान भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जिलाउपाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, संतोष राउत सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed