फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   SIT constituted to investigate Nimethi Chowk triple murder case in Darbhanga

Bihar Police: तिहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली, एसआईटी का हुआ गठन; चालक से पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी

Sat, 24 Jun 2023 07:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Jun 2023 07:42 PM IST
सार

दरभंगा में हुए निमैठी चौक तिहरे हत्याकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को संदेह चालक पर ही है। परिजनों कहना है कि इतनी बड़ी फायरिंग की घटना हुई है। चालक की तरफ शीशे पर कई छेद मिले हैं, पर चालक को कुछ भी न होना यह संदेह की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
SIT constituted to investigate Nimethi Chowk triple murder case in Darbhanga
घायल चालक से बातचीत करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक पर हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में एसएसपी अवकाश कुमार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी का नेतृत्व सिटी एसपी सागर कुमार करेंगे। एफएसएल टीम ने भी मुजफ्फरपुर आकर जांच की है, जिसमें सफारी के अंदर गोली के 14 खोखे और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। एफएसएल की टीम नमूने लेकर वापस लौट गई है।

विज्ञापन


सिटी एसपी सागर कुमार ने डीएमसीएच में इलाजरत घायल चालक कुंदन सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है। उसने बताया कि वह अनिल सिंह को साथ लेकर समस्तीपुर जिला हसनपुर एक शादी समारोह में जा रहा था। इस दौरान निमैठी चौक से पहले करीब आठ से 10 बाइक पर सवार करीब 25 लोगों ने उनकी सफारी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ अपराधियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार समस्तीपुर और बेगूसराय के अपराधियों के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खगालने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी टीम में शामिल सीएसई अमित कुमार ने मृतक अनिल सिंह के बेटे से भी पूछताछ कर घटना की जानकारी ली है। उनके बेटे ने जमीन से संबंधित कारोबारियों की जानकारी दी। अनिल सिंह की किस-किस से दुश्मनी थी, इसकी जानकारी भी डीएसपी को दी है। डीएसपी ने कहा कि फिलहाल अनिल सिंह के और चालक के बताए अनुसार अनुसंधान करने में लगे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 50 से ज्यादा राउंड गोली चलीं, जिसमें अनिल सिंह उनका भतीजा मनीष सिंह और गार्ड मुन्ना सिंह की मौत हो गई। वहीं, चालक कुंदन सिंह को एक भी गोली नहीं लगी, जबकि टाटा सफारी के शीशे पर जो गोली के निशान पुलिस को मिले हैं वे चालक की तरफ के शीशे पर मिले हैं।


दूसरी तरफ परिजनों को संदेह चालक पर ही है। परिजनों कहना है कि इतनी बड़ी फायरिंग की घटना हुई है। चालक की तरफ शीशे पर कई छेद मिले हैं, पर चालक को कुछ भी न होना यह संदेह की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed