{"_id":"6866a324d12ee067430a33a8","slug":"shravani-mela-2025-17-special-trains-to-be-operated-for-devotees-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावणी मेला 2025: श्रद्धालुओं के लिए 17 स्पेशल ट्रेनों का संचालन, जसीडीह और सुलतानगंज पर विशेष ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावणी मेला 2025: श्रद्धालुओं के लिए 17 स्पेशल ट्रेनों का संचालन, जसीडीह और सुलतानगंज पर विशेष ठहराव
Thu, 03 Jul 2025 09:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हाजीपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 09:05 PM IST
सार
श्रावणी मेला 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने 17 विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। साथ ही, मेला अवधि में जसीडीह स्टेशन पर अधिकतर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाकर 5 मिनट और सुलतानगंज स्टेशन पर 4 जोड़ी ट्रेनों का 2 मिनट का विशेष ठहराव किया गया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने व्यापक तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल द्वारा 17 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही मेला अवधि में कई ट्रेनों के जसीडीह और सुलतानगंज स्टेशनों पर ठहराव में वृद्धि की गई है।
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
रेलवे द्वारा निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है:
जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया गया
श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह स्टेशन पर पांच मिनट से कम समय रुकने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया गया है।
हालांकि निम्नलिखित ट्रेनों को इससे छूट दी गई है:
यह भी पढ़ें: ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी बोले- मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र में पारदर्शिता की पहल
मेला के दौरान निम्नलिखित 4 जोड़ी ट्रेनों को सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है:
कोच वृद्धि और अतिरिक्त ठहराव
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त सामान्य श्रेणी का कोच जोड़ा जा रहा है:
रेल प्रशासन का कहना है कि इन सभी प्रबंधों का उद्देश्य मेला के दौरान यात्रियों को अधिकतम सुविधा प्रदान करना है। श्रद्धालुओं से सहयोग की भी अपील की गई है ताकि वे इस पवित्र अवसर पर यात्रा को सुगम और सुरक्षित बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
रेलवे द्वारा निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है:
- 05597/05598 जयनगर-आसनसोल स्पेशल (तीन दिन/सप्ताह)
- 05545/05546 रक्सौल-देवघर स्पेशल (तीन दिन/सप्ताह)
- 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज स्पेशल (प्रत्येक रविवार)
- 03511/03512 आसनसोल-पटना स्पेशल (पांच दिन/सप्ताह)
- 05028/05027 बढ़नी-देवघर स्पेशल (प्रतिदिन)
- 08855/08856 गोंदिया-मधुपुर स्पेशल (सोमवार एवं शुक्रवार)
- 03480/03479 जमालपुर-सुलतानगंज स्पेशल (प्रतिदिन)
- 03442/03441 जमालपुर-देवघर स्पेशल (हर रविवार)
- 03444/03443 देवघर-गोड्डा स्पेशल (हर रविवार)
- 03501/03502 जसीडीह-बैद्यनाथधाम एमईएमयू (प्रतिदिन)
- 03503/03504 जसीडीह-बैद्यनाथधाम एमईएमयू (प्रतिदिन)
- 03505/03506 जसीडीह-बैद्यनाथधाम एमईएमयू (प्रतिदिन)
- 03146/03145 जसीडीह-दुमका एमईएमयू (प्रतिदिन)
- 03148/03147 जसीडीह-दुमका एमईएमयू (प्रतिदिन)
- 03507/03508 देवघर-जसीडीह एमईएमयू (प्रतिदिन)
- 03150/03149 जसीडीह-गोड्डा एमईएमयू (प्रतिदिन)
- 07540/07539 कटिहार-मनिहारी स्पेशल (01 से 31 जुलाई)
जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया गया
श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह स्टेशन पर पांच मिनट से कम समय रुकने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया गया है।
हालांकि निम्नलिखित ट्रेनों को इससे छूट दी गई है:
- हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12305/06)
- हावड़ा-पटना वंदे भारत (22347/48)
- देवघर-वाराणसी वंदे भारत (22499/22500)
- हावड़ा-दिल्ली दूरंतो (12273/74)
- शालीमार-पटना एसी दूरंतो (22213/14)
- हावड़ा-पटना जनशताब्दी (12023/24)
- हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा (12303/04)
- पटना-कोलकाता गरीब रथ (12359/60)
- मधुपुर-आनंद विहार हमसफर (12235/36, 22459/60)
- सुलतानगंज स्टेशन पर इन ट्रेनों का विशेष ठहराव
यह भी पढ़ें: ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी बोले- मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र में पारदर्शिता की पहल
विज्ञापन
मेला के दौरान निम्नलिखित 4 जोड़ी ट्रेनों को सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है:
- गया-कामाख्या एक्सप्रेस (15619/20)
- यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेस (12253/54)
- भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस (13423/24)
- मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस (13429/30)
कोच वृद्धि और अतिरिक्त ठहराव
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त सामान्य श्रेणी का कोच जोड़ा जा रहा है:
- हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस (13021/22)
- हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस (13029/30)
- हावड़ा-जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस (13185/86)
- सियालदह-बलिया एक्सप्रेस (13105/06)
- साथ ही, इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस (18623/24) को चिचाकी स्टेशन पर 2 मिनट का विशेष ठहराव दिया गया है।