{"_id":"686798a6598cde17e70637bc","slug":"sensation-in-the-area-due-to-finding-the-body-of-the-missing-teacher-suspicion-of-murder-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गायब शिक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गायब शिक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
Fri, 04 Jul 2025 02:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:38 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दरिया छपरा गांव में दो दिनों से लापता सरकारी शिक्षक गुड्डू लाल ठाकुर का शव 4 जुलाई को सेमरा नियामत चिकना चौर से बरामद हुआ। वे 2 जुलाई की रात से गायब थे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दरिया छपरा गांव में दो दिनों से लापता सरकारी शिक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान साहेबगंज निवासी रामजी ठाकुर के 42 वर्षीय पुत्र गुड्डू लाल ठाकुर के रूप में हुई है, जो राजकीय मध्य विद्यालय मनाईंन में पदस्थापित थे।
परिजनों के अनुसार, गुड्डू लाल ठाकुर 2 जुलाई की रात से लापता थे। इसके बाद से ही उनके परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इसी क्रम में 3 जुलाई की रात सेमरा नियामत के चिकना चौर क्षेत्र में उनका जूता, गमछा और एक डिब्बा बरामद हुआ था, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था। आज सुबह 4 जुलाई को उसी क्षेत्र के चवर से शिक्षक का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही साहेबगंज थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार और एसआई पुनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग फायरिंग केस, आठ शातिर अपराधी गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी सिकंदर कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को सूचना दे दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कल मृतक का जूता और गमछा घटनास्थल से कुछ दूरी पर ग्रामीणों को मिला था। वहीं, परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।