फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Senior IAS officer Tripurari Sharan becomes new Chief Secretary of Bihar, 7 ias officer transferred in bihar

नियुक्ति : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण बने बिहार के नए मुख्य सचिव

Sat, 01 May 2021 06:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 01 May 2021 06:45 PM IST
सार

 बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को निधन के बाद राज्य सरकार ने लिया फैसला।

विज्ञापन
Senior IAS officer Tripurari Sharan becomes new Chief Secretary of Bihar, 7 ias officer transferred in bihar
त्रिपुरारी शरण - फोटो : facebook@tripurari sharan

विस्तार

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को निधन के बाद राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के 1985 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को अगले आदेश तक के लिए प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

विज्ञापन


वहीं बिहार सरकार द्वारा जारी उक्त अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1986 बैच के अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा को अगले आदेश तक बिहार राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त थे।
विज्ञापन

 
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के अधिकारी सुधीर कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है। वह वर्तमान में बिहार राज्य योजना परिषद में मुख्य परामर्शी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय प्रशासनिक सेवा  के 1989 बैच की अधिकारी वंदना किनी को अगले आदेश तक श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। किनी अगले आदेश तक कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। वह भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त पद वर्तमान में तैनात थीं।

 भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1993 बैच के अधिकारी मिहिर कुमार सिंह अगले आदेश तक तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह वर्तमान में श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव थे।

 भारतीय प्रशासनिक सेवा 2000 बैच के अधिकारी प्रेम सिंह मीणा अगले आदेश तक भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। मीणा अगले आदेश तक मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वह वर्तमान में वित्त विभाग में सचिव थे।


  भारतीय प्रशासनिक सेवा  2005 बैच के अधिकारी मनीष कुमार अगले आदेश तक दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त के पद पर पदरथापित किया गया है। वह वर्तमान में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed