{"_id":"5fb2dfd76c6ed21d633ff44d","slug":"senior-bjp-leader-nand-kishore-yadav-will-be-the-new-speaker-of-the-bihar-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव होंगे विधानसभा के नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव होंगे विधानसभा के नए अध्यक्ष
Tue, 17 Nov 2020 01:53 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Nand kishore Yadav
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भाजपा विधायक नदंकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। सूत्रों ने बताया कि पटना साहिब से सातवीं बार विधायक चुने गए नंदकिशोर यादव को उनकी पार्टी के नेतृत्व ने इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बिहार में पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह पिछली सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे। सूत्रों के मुताबिक, सदन के अध्यक्ष का पद राजग गठबंधन के भीतर बनी आपसी सहमति के अनुसार भाजपा के खाते में गया है।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ गठबंधन में 74 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) 43 विधायकों के साथ इस गठबंधन में दूसरे नंबर है। नंदकिशोर ने विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया था जब नीतीश कुमार राजग से बाहर चले गए थे।
विज्ञापन
वह पूर्व में दो बार भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। हाल ही में संपन्न चुनावों में नंद किशोर ने कांग्रेस के प्रवीण सिंह को 18,000 से अधिक मतों से हराकर सातवीं बार पटना साहिब सीट से जीतने में सफल हुए हैं।
नए मंत्रिमंडल में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बनाए गए हैं। निवर्तमान विधानसभा में जदयू के विजय कुमार चौधरी सदन के अध्यक्ष हैं। चौधरी ने नीतीश के मंत्रिमंडल में नए मंत्री के रूप में शपथ ली है।