{"_id":"5f9fe99d70484332fb01a335","slug":"satish-prasad-singh-death-cm-nitish-kumar-expresses-deep-condolences-on-the-demise-of-former-bihar-cm-satish-prasad-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक
Mon, 02 Nov 2020 04:43 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 02 Nov 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
सतीश प्रसाद सिंह
- फोटो : social media
बिहार में सबसे कम दिनों तक मुख्यमंत्री रहे सतीश प्रसाद सिंह का दिल्ली में सोमवार को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल की बिमारी से ग्रसित सतीश प्रसाद सिंह को कोरोना हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछड़े समाज से आने वाले सतीश प्रसाद सिंह शोषित समाज दल के नेता थे जो 1968 में कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन
उनका कार्यकाल 28 जनवरी से एक फरवरी, 1968 तक का था। वे बिहार छठे मुख्यमंत्री थे और वे सबसे कम पांच दिनों तक ही मुख्यमंत्री रहे थे। सुपुत्री सुचित्रा सिन्हा नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री भी रही थीं और उनके दामाद नागमणि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन