फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Man Shot Dead by Nephew He Raised Like Son Over Property Dispute

Bihar: जिसे सगे बेटे की तरह पाला, उसी ने जमीन विवाद में मारी गोली; मौके पर हुई मौत, गांव में सनसनी

Sun, 21 Jun 2026 12:22 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 12:22 PM IST
सार

सारण जिले के अचीतपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर अपनी सौतेली मां सोनी देवी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। सिर और पेट में गोली लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Man Shot Dead by Nephew He Raised Like Son Over Property Dispute
छपरा सदर अस्पताल परिसर स्थित पोस्ट मार्टम कराने पहुंचे परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचीतपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


मृतका की पहचान अचीतपुर गांव निवासी अशोक गिरी की 32 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनी देवी अपने सौतेले बेटे मोनू गिरी का पालन-पोषण सगे पुत्र की तरह करती थीं। परिवार में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन


घर में घुसकर की फायरिंग
बताया जाता है कि शनिवार देर रात सोनी देवी अपने घर में बैठी थीं। इसी दौरान उनका सौतेला बेटा मोनू गिरी वहां पहुंचा और कथित तौर पर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार सोनी देवी को दो गोलियां लगीं। एक गोली सिर में और दूसरी पेट में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही इसुआपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद घटना का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें-  RE-NEET UG 2026: राजस्थान के 25 जिलों में परीक्षा आज, लीक रोकने के लिए BSF-CRPF तैनात; जैमर और ड्रोन से पहरा

आरोपी की तलाश में छापेमारी
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि सोनी देवी का स्वभाव बेहद सरल और ममतामयी था। वह परिवार को एकजुट रखने का प्रयास करती थीं। उनकी हत्या की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed