फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: youth was going to commit suicide by hanging himself, police saved him by breaking window and wall

Bihar: फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने जा रहा था युवक, पुलिस ने खिड़की-दीवार तोड़कर बचाया; लोगों ने की तारीफ

Mon, 19 May 2025 01:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 May 2025 01:18 PM IST
सार

Siwan News: ग्रामीणों ने चैनपुर पुलिस की प्रशंसा कर कहा कि इस प्रकार की तत्परता विरले ही देखने को मिलती है। स्थानीय निवासी रामलखन यादव ने कहा कि पुलिस ने जो किया, वो वास्तव में सराहनीय है। अगर थोड़ी भी देर होती, तो शायद हम राजू को खो देते।

विज्ञापन
Siwan News: youth was going to commit suicide by hanging himself, police saved him by breaking window and wall
पुलिस ने बचाई आत्महत्या कर रहे युवक की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के चैनपुर थाना क्षेत्र के बावंडीह गांव में सोमवार को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक 22 वर्षीय युवक की जान बच गई। आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक राजू खरवार को पुलिस ने समय रहते पंखे से लटकते हुए उतार लिया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में पुलिस की सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना की जा रही है।

विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही पुलिस ने दिखाई फुर्ती
घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थानाध्यक्ष गौरव सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और परिजन और ग्रामीण मदद के लिए चिल्ला रहे थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर किए बिना खिड़की और दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। राजू खरवार पंखे से लटककर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दुष्कर्म-हत्या की खौफनाक कहानी: लापता युवक का शव नाले से मिला, असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर किया हमला; कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अस्पताल पहुंचाने में नहीं की देरी
युवक को तत्काल बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। पुलिसकर्मियों ने पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाने की कोशिश की और फिर परिजनों की मदद से सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि अगर युवक को कुछ देर बाद लाया गया होता, तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

 
ग्रामीणों ने जताया आभार
घटना के बाद ग्रामीणों ने चैनपुर पुलिस की प्रशंसा कर कहा कि इस प्रकार की तत्परता विरले ही देखने को मिलती है। स्थानीय निवासी रामलखन यादव ने कहा कि पुलिस ने जो किया, वो वास्तव में सराहनीय है। अगर थोड़ी भी देर होती, तो शायद हम राजू को खो देते। अन्य ग्रामीणों ने भी थानाध्यक्ष गौरव सिन्हा और उनकी टीम की कर्तव्यनिष्ठा की खुले दिल से तारीफ की।
 
कारणों की हो रही जांच
पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि राजू ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और उसके मानसिक हालात व पारिवारिक स्थिति को समझने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष गौरव सिन्हा ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: दो पक्षों के विवाद में हुई फायरिंग, झगड़ा देखने गए युवक को लगी गोली; हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed