फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: NEET-UG exam continues amid tight security, 5,446 candidates appearing for exam at 10 centers

Bihar News: सीवान में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट-UG परीक्षा जारी, 10 केंद्रों पर 5,446 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम

Sun, 04 May 2025 02:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 May 2025 02:30 PM IST
सार

Siwan News: सीवान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट-UG परीक्षा चल रही है। यहां 10 केंद्रों पर 5,446 परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। एक परीक्षार्थी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त है, लेकिन यह निष्पक्षता के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
Siwan News: NEET-UG exam continues amid tight security, 5,446 candidates appearing for exam at 10 centers
परीक्षा केंद्र के बाहर कतार में लगे परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान जिले में रविवार को नीट-UG 2025 परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,446 परीक्षार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे जंक्शन पर शटिंग के दौरान इंजन की चपेट में आए दो पॉइंट्समैन, एक का हाथ तो दूसरे का कटा पैर
विज्ञापन

 
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी को तीन स्तरों की गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। केवल कड़ी तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी और जैमर की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा हर परीक्षार्थी की गहन तलाशी ली जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें केंद्रों के आसपास सतर्क नजर रख रही हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखी गई, जो अपने बच्चों के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पॉकेट से मिला आईडी कार्ड; हत्या की आशंका
 
जिला प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। नीट-UG परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों ने भी व्यवस्था पर संतोष जताया। एक परीक्षार्थी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त है, लेकिन यह निष्पक्षता के लिए जरूरी है। वहीं, प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे केंद्रों के बाहर भीड़ न लगाएं ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed