फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: Grand Ram Navami procession taken out amid tight security, city resounds with tableaux and slogans

Ram Navami: राममय हुआ सीवान! कड़ी सुरक्षा के बीच निकला रामनवमी का भव्य जुलूस, झांकियों और जयघोष से गूंजा शहर

Sun, 06 Apr 2025 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Apr 2025 06:41 PM IST
सार

Siwan News: प्रभु राम के अनुयायियों की टोलियां जब जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए निकलीं, तो हर गली और चौराहे पर लोग भाव-विभोर होकर स्वागत करते नजर आए। श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन, सिर पर भगवा पगड़ी, गले में चुंदरी और होठों पर राम का नाम था।

विज्ञापन
Siwan News: Grand Ram Navami procession taken out amid tight security, city resounds with tableaux and slogans
सीवान में रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी के पावन अवसर पर सीवान जिले में आस्था, भक्ति और सुरक्षा की मिसाल पेश करता हुआ भव्य जुलूस निकाला गया। पूरा शहर राममय हो गया जब जय श्रीराम के उद्घोष, भक्ति गीतों और श्रद्धालुओं की टोलियों से गलियां और सड़कों की रौनक दोगुनी हो गई। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ जुलूस शांतिपूर्वक और उत्साहपूर्वक निकाला गया।

विज्ञापन

 
रामनाम के नारों से गूंजा वातावरण
प्रभु राम के अनुयायियों की टोलियां जब जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए निकलीं, तो हर गली और चौराहे पर लोग भाव-विभोर होकर स्वागत करते नजर आए। श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन, सिर पर भगवा पगड़ी, गले में चुंदरी और होठों पर राम का नाम था। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। पूरे शहर को धार्मिक रंग में रंगते हुए सड़कों और गलियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ram Navami:मधुबनी में सुरक्षा इंतजाम को लेकर हाई अलर्ट, Sp खुद मोर्चे पर डटे; सरहद तक हो रही ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
झांकियों और जीवंत स्वरूपों ने बांधा समां
इस शोभायात्रा की एक बड़ी खासियत थी भव्य और मनमोहक झांकियां। श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के जीवंत स्वरूपों में सजे श्रद्धालुओं ने लोगों को आकर्षित किया। बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए वातावरण को और भी रमणीय बना दिया। झांकियों में राम दरबार, सीता हरण, संजीवनी पर्वत आदि की झलक देखने को मिली। जुलूस में सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रदर्शन हुआ। देश की आन-बान-शान तिरंगा हाथों में लिए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे।
 

Siwan News: Grand Ram Navami procession taken out amid tight security, city resounds with tableaux and slogans
सीवान में रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

ड्रोन से निगरानी, पुलिस बल रहा मुस्तैद
जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई कोताही नहीं बरती। पूरे जुलूस मार्ग पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही थी। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे जो जुलूस के साथ चलकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। प्रशासन की निगरानी व्यवस्था इतनी चुस्त थी कि हर चौक-चौराहे पर जवान तैनात किए गए थे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

यह भी पढ़ें- Rama Navami 2025:गदा थामे जयघोष करते दिखे केंद्रीय मंत्री, शोभायात्रा में बोले- राम के बिना अधूरा है भारत
 
प्रशासन ने की सतत मॉनिटरिंग
सीवान सदर एसडीएम और एसडीपीओ स्वयं जुलूस की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम पर पैनी नजर बनाए रखी। हर गतिविधि को गंभीरता से मॉनिटर किया गया ताकि रामनवमी का यह आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed