फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: Dance video of uniformed policemen with dancer surfaced; one suspended, another sent to Patna

Bihar News: वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का नर्तकी संग डांस वीडियो सामने आया; एक निलंबित, दूसरा पटना भेजा गया

Sun, 11 May 2025 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 May 2025 05:48 PM IST
सार

Siwan News: सीवान में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का नर्तकी संग डांस वीडियो वायरल होने के मामले में एक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दूसरे को पटना स्थानांतरित कर दिया गया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Siwan News: Dance video of uniformed policemen with dancer surfaced; one suspended, another sent to Patna
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में पुलिस विभाग की साख पर उस समय सवाल खड़े हो गए जब डायल 112 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में दोनों वर्दीधारी पुलिसकर्मी एक शादी समारोह में नर्तकी के साथ मंच पर डांस करते नजर आए। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोनों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का शव फंदे से झूलता मिला, पढ़ाई को लेकर था डिप्रेशन में
विज्ञापन

 
वायरल वीडियो से मचा बवाल, जांच में हुई पुष्टि
जानकारी के मुताबिक, 10 मई 2025 को वायरल हुए इस वीडियो में पुलिस की वर्दी में दो लोग शादी समारोह के ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में मंच पर डांस कर रहे थे। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए सदर के अनुविभागीय पुलिस पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया। जांच में स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति जीरादेई थाना में डायल 112 पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) विनोद कुमार और चालक रूपेश कुमार सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कर्तव्य से अनुपस्थित रहकर पहुंचे थे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों पुलिसकर्मी आठ मई को बिना अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित थे। उसी दौरान पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने नर्तकी के साथ मंच पर डांस किया, जिससे पुलिस की गरिमा और अनुशासन पर सीधा आघात हुआ।


 
एक निलंबित, दूसरा पटना स्थानांतरित
घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्हें अब सामान्य जीवनयापन भत्ता पर रखा गया है। वहीं, चालक रूपेश कुमार सिंह को प्रतिकूल टिप्पणी के साथ पटना स्थित इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) में वापस भेज दिया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस अधीक्षक ने मामले को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है कि जो भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता या गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कार्य में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि बनाए रखना हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है और ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: शादी में शामिल होने आए यूपी के तीन युवकों को वाहन ने कुचला; एक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
 
आंतरिक निगरानी होगी और सख्त
इस घटना के सामने आने के बाद विभाग के भीतर भी अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वर्दी की मर्यादा बनाए रखने के लिए सख्त नियमों और नियंत्रण की आवश्यकता है। इसी दिशा में अब विभाग ने आंतरिक जांच प्रक्रियाओं को और मजबूत करने का निर्णय लिया है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed