{"_id":"682af8b17c8881a8e900c51b","slug":"siwan-news-an-unknown-vehicle-hit-a-person-from-behind-died-on-spot-could-not-be-identified-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ही मौत; नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ही मौत; नहीं हो पाई शिनाख्त
Mon, 19 May 2025 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 19 May 2025 02:54 PM IST
सार
Siwan News: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दी गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर दारौंदा-महाराजगंज रेलवे ढाला के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar: फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने जा रहा था युवक, पुलिस ने खिड़की-दीवार तोड़कर बचाया; लोगों ने की तारीफ
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और न ही उसके पास कोई दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ढाला के पास अक्सर रात में वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दुष्कर्म-हत्या की खौफनाक कहानी: लापता युवक का शव नाले से मिला, असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर किया हमला; कई घायल
दारौंदा थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दी गई है। मृतक की उम्र करीब 40-45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।