{"_id":"6815f40002136652a0012ac2","slug":"rashtriya-lok-morcha-took-out-gratitude-march-regarding-caste-census-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जातीय जनगणना को लेकर रालोमो ने निकाली आभार यात्रा, कहा- इससे पिछड़े और वंचित वर्गों को मिलेगा हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जातीय जनगणना को लेकर रालोमो ने निकाली आभार यात्रा, कहा- इससे पिछड़े और वंचित वर्गों को मिलेगा हक
Sat, 03 May 2025 04:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 03 May 2025 04:19 PM IST
सार
Rashtriya Lok Morcha: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने केंद्र सरकार की जाति जनगणना कराने की घोषणा पर खुशी जताई और इसके लिए सीवान में एक आभार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के गोपालगंज मोड़ पर बने अंबेडकर पार्क से शुरू हुई और जेपी चौक तक पहुंची
विज्ञापन
रालोमो ने निकाली आभार यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने केंद्र सरकार की जाति जनगणना कराने की घोषणा पर खुशी जताई और इसके लिए सीवान में एक आभार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के गोपालगंज मोड़ पर बने अंबेडकर पार्क से शुरू हुई और जेपी चौक तक पहुंची। वहां प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने और आभार जताने का कार्यक्रम हुआ।
रालोमो के सदस्यों ने जताई खुशी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने हाल ही में बाल्मीकि नगर में एक राजनीतिक मंथन शिविर आयोजित किया था। इस शिविर में 14 बिंदुओं वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया था, जिसमें पूरे देश में जातीय जनगणना कराने की मांग शामिल थी।
ये भी पढ़ें: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, लोग यह बात भी बता रहे
विज्ञापन
पार्टी की इस मांग को प्रधानमंत्री ने गंभीरता से लिया और देश में जातीय जनगणना कराने की घोषणा की। रालोमो ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे देश के पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों को उनका हक और अधिकार मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें: वक्फ कानून के खिलाफ भाकपा माले और इंसाफ मंच का मार्च, पहलगाम आतंकी हमले पर भी प्रदर्शन
इस फैसले की खुशी में पार्टी ने एक आभार यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान, प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर स्मृति कुमुद, प्रदेश सचिव अभिषेक रंजन, जिला प्रवक्ता अधिवक्ता कुमार राजीव रंजन और कई अन्य सदस्य मौजूद थे।