फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police jeep overturned after colliding with truck three policemen injured in Gopalganj Bihar

Saran News: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पुलिस जीप पलटी तीन जवान घायल

Sun, 29 Mar 2026 09:58 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 09:58 AM IST
सार

Saran News: गोपालगंज में रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस टीम की जीप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Police jeep overturned after colliding with truck three policemen injured in Gopalganj Bihar
दुर्घटनाग्रस्त जीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार को रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की जीप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन सड़क पर ही पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, चालक फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर थाने की पुलिस टीम शनिवार को पूर्व की तरह इलाके में रात्रि गश्ती कर रही थी। जैसे ही पुलिस की जीप बंजारी मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही जीप असंतुलित होकर पलट गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा।हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और जीप में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की अन्य टीमें भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिवान में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी
इस सड़क हादसे में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान तारकेश्वर सिंह, मोहम्मद फारूक और सत्येंद्र यादव के रूप में हुई है। तीनों जवानों को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के अनुसार, घायल जवानों को चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, ट्रक की सीधी टक्कर के कारण पुलिस का सरकारी वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।बिहार पुलिस अब गोपालगंज हादसे के फरार ट्रक चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed