फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: PM Narendra Modi visit Bihar in Gaya, bjp 2024,ashvini choubey

LS Polls: PM मोदी के मंच पर बेटिकट सांसद भी आ सकते हैं नजर; जानें प्रधानमंत्री के बिहार दौरे का पूरा कार्यक्रम

Tue, 16 Apr 2024 07:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Apr 2024 07:09 AM IST
सार

PM in Bihar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे गया में चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे। पीएम इसी मंच से मगध की चार लोकसभा सीटों गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई को साधने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha: PM Narendra Modi visit Bihar in Gaya, bjp 2024,ashvini choubey
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया में। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गया के ऐतिहासक गांधी मैदान से गया और औरंगाबाद के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर 100 वर्गफीट का मंच तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री इसी मंच से मगध की चार लोकसभा सीट गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई को साधेंगे। इससे पहले पीएम 2019 और 2020 में चुनावी सभा को संबोधितत करने आए थे। बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के लिए प्रचार वाहन जिले के सभी 24 प्रखंडों में भेजे गए हैं। सुबह 9:10 बजे प्रधानमंत्री गया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से करीब ढाई किलोमीटर दूर गांधी मैदान तक वह सड़क मार्ग पर लोगों का अभिवादन करते हुए जाएंगे।

विज्ञापन

अमर उजाला का चुनावी रथ गया में, देखें अपडेट
विज्ञापन


भगवा रंग से सजा है मंच
चुनावी सभा को लेकर गांधी मैदान में 6 गैलरी तैयार किए गए है। मंच के दाहिने ओर मीडिया गैलरी बनाई गई है। मीडिया गैलरी को छोड़कर हर गैलरी में 10 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जाना है। मसलन 50 हजार लोगों के बैठने के इंतजाम पंडाल में किये गये हैं। पूरा का पूरा मंच भगवा रंग से सजा दिया गया है। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के लिए एनडीए ने प्रशासन से 10 हजार वर्गफीट जगह किराए पर ली है। इसके अंदर पीएम का मंच, डी एरिया, मीडिया गैलरी, वीआईपी गैलरी और दर्शक दीर्घा बनाया गया है। पीएम के मंच की ऊंचाई 10 फीट के करीब है। यहीं नहीं चार तम्बू घर भी अलग से बनाए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान
लोक सभा 2024 के चुनावी सभा में एनडीए के घटक दल हम, जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी व उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भीड़ जुटाने में लगे हैं। इन सभी पार्टी के नेताओं की दिन रात बैठक हो रही है। इस चुनावी सभा मे 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। ये 50 हजार वे हैं जो दर्शक दीर्घा में होंगे। इसके अलावा खुले मैदान में भी हजारों की संख्या में लोग पीएम को सुनने को खड़े नजर आएंगे। भाषण सुनने के लिए आने वाले लोगों के लिए मूलभूत सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा टीम पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं।

मंच पर इन लोगों के साथ एक ख़ास शख्स भी हो सकते हैं मौजूद 
भाजपा नेताओं की मानें तो मंगलवार को आयोजित चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच को लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह रहेंगे। इसके अलावा चर्चा  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी है, जो उस वक्त वहां माैजूद रहेंगे। इन सबसे अलग आशा के विपरीत अश्विनी चौबे भी मंच पर मौजूद हो सकते हैं। क्योंकि टिकट कट जाने के बाद अश्विनी चौबे एक बार फिर उस समय चर्चा में आये थे, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे थे कि वह बक्सर में ही रहेंगे। साथ में यह भी कह रहे थे कि नामांकन अभी बाकी है। अब गया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उन्हें बुलाए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed