फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj Crime Orphan girl strangled to death in Gopalganj rape and murder suspected

Bihar Crime: गोपालगंज में अनाथ किशोरी की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका

Sat, 21 Sep 2024 07:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 07:06 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज में एक अनाथ किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
Gopalganj Crime Orphan girl strangled to death in Gopalganj rape and murder suspected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश शिव मंदिर के समीप पोखरा के बांध से पुलिस ने एक 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर को सूचना मिली कि ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के शिव मंदिर के समीप पोखर के बांध पर झाड़ी में बेल के पेड़ के नीचे एक 16 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाने के दरोगा अनिल कुमार और स्वीटी कुमारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


शव के पाए जाने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान उंचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के 16 वर्षीय किशोरी के रूप में की गई है। किशोरी के गले में लाल निशान पाया गया है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वैसे समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई प्राथमिकी नहीं कराई गई है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के मां-पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के जिस किशोरी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या की आशंका लगाई जा रही है। उसके पिता की लगभग आठ वर्ष पहले ही जलाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कराई गई थी। जबकि मां की लगभग छह वर्ष पहले ही असामयिक मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद मृतक किशोरी और उसकी 10 वर्षीय बहन अपने चाचा के परिवार के साथ गांव में रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed