{"_id":"69e226f214a25bf6df0c542a","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-dies-on-the-spot-gopalganj-bihar-news-accident-in-today-saran-news-c-1-1-noi1232-4177769-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एक टक्कर और खत्म हुई जिंदगी, पीछे छूट गया रोता-बिलखता परिवार, सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एक टक्कर और खत्म हुई जिंदगी, पीछे छूट गया रोता-बिलखता परिवार, सड़क हादसे में युवक की मौत
Fri, 17 Apr 2026 07:29 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:29 PM IST
सार
Bihar: गोपालगंज के पचमवा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजू मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वे कटेया बाजार से लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी वाहन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पट्टी पचमवा गांव के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बैकुंठपुर गांव निवासी योगेंद्र मिश्रा के 40 वर्षीय पुत्र राजू मिश्रा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बेहद दर्दनाक था हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू मिश्रा किसी जरूरी कार्य से कटेया बाजार गए थे। कार्य पूरा कर घर लौटने के दौरान पट्टी पचमवा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान एवं चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एकमुश्त 128 राजस्व कर्मचारियों को किस जिले के DM ने किया सस्पेंड? कार्यवाही का निर्देश
विज्ञापन
परिवार का एकमात्र सहारा था मृतक
बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उनके परिवार में पत्नी प्रियंका देवी, 10 वर्षीय पुत्री आशी कुमारी एवं 6 वर्षीय पुत्र मनश कुमार हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन