फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Weather: Siwan city submerged in three days of rain, waterlogging in every street and locality

Bihar: तीन दिन की बारिश में डूबा सीवान शहर, हर गली-मोहल्ले में जलजमाव, मकान-दुकानों में घुसा पानी; लोग बेहाल

Mon, 04 Aug 2025 01:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 01:19 PM IST
सार

Bihar: शहर का पुराना किला इलाका भी बुरी तरह जलमग्न हो चुका है। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं मखदूम सराय जाने वाली सड़क पर लगभग पांच फीट तक पानी भर गया है। वाहन फंस जा रहे हैं और लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Weather: Siwan city submerged in three days of rain, waterlogging in every street and locality
दुकानों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पूरे शहर में जलजमाव की स्थिति बन गई है। कई मोहल्लों में नालियां जाम हो चुकी हैं और सड़कों, घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। लोग परेशान हैं और प्रशासन से कोई ठोस राहत नहीं मिल पा रही है। शहर के दरबार रोड, अस्पताल रोड, शांति वट वृक्ष से लेकर सीवान जंक्शन तक हर जगह पानी ही पानी है। नगर परिषद के तमाम दावों के बावजूद लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुसने से भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

सबसे चिंताजनक स्थिति सदर अस्पताल की है, जहां लेडीज वार्ड तक में बारिश का पानी भर गया है। अस्पताल के सामने की दुकानों में भी पानी घुस चुका है। दवा दुकानदारों ने बताया कि नाले में मिट्टी भर जाने और उसकी सफाई न होने की वजह से यह हालात बने हैं। दुकानदारों का कहना है कि लाखों की दवाएं खराब होने का खतरा है। हाइजीनिक तरीके से रखी जाने वाली दवाओं को पानी से बचाना मुश्किल हो गया है। एक दवा दुकानदार ने बताया कि कई बार फोन करने के बावजूद नगर परिषद का कोई भी इंजीनियर फोन नहीं उठा रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल के सामने की सभी दुकानें जलमग्न हैं और दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहक भी परेशान हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: दरभंगा के धेरूख में बनेगा गेटेड वीयर, 26.26 करोड़ की लागत से होगी निर्माण योजना; डिप्टी CM सम्राट चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना किला और मखदूम सराय में बेकाबू हालात
शहर का पुराना किला इलाका भी बुरी तरह जलमग्न हो चुका है। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं मखदूम सराय जाने वाली सड़क पर लगभग पांच फीट तक पानी भर गया है। वाहन फंस जा रहे हैं और लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं। हालांकि कुछ बच्चों ने इस जलजमाव का आनंद उठाते हुए उसमें खेलना शुरू कर दिया, लेकिन अधिकांश लोग बेहद परेशान हैं। सड़कों पर कीचड़ और गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है।

प्रशासन की लापरवाही उजागर
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद हर साल नाला सफाई और जल निकासी के नाम पर लाखों रुपये खर्च करता है, लेकिन फिर भी हालात जस के तस बने रहते हैं। इस बार की बारिश ने परिषद के दावों की पोल खोल दी है। जनता का सवाल है कि जब इतनी भीषण बारिश में शहर का यह हाल है, तो विधायक, सांसद और नगर परिषद के जिम्मेदार पदाधिकारी क्या कर रहे हैं? लोगों की शिकायत है कि अधिकारियों से संपर्क करना मुश्किल है और कोई राहत कार्य जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed