फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two women arrested for beating an old woman to death for one foot of land

Bihar: महज एक फीट जमीन के लिए वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो महिलाएं गिरफ्तार; पांच आरोपी अब भी फरार

Sun, 18 May 2025 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 May 2025 03:19 PM IST
सार

Bihar: मृतका सबिया खातून अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। खाना-पीना उनके रिश्ते की बहन के घर से आता था। शनिवार को सुबह जब उनका दरवाजा बंद पाया गया तो लोगों ने सोचा कि वे कहीं बाहर गई होंगी। लेकिन दोपहर में जब बहन का बेटा हैदर खाना लेकर पहुंचा और दरवाजा नहीं खुला, तो उसे शक हुआ।

विज्ञापन
Bihar: Two women arrested for beating an old woman to death for one foot of land
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में एक फीट ज़मीन को लेकर हुए विवाद में 72 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नामजद सात आरोपियों में से पांच अभी फरार हैं। यह हृदयविदारक वारदात शनिवार को प्रकाश में आई, जब महिला का शव उसके ही घर में बरामद हुआ।
विज्ञापन


दीवार फांदकर घुसे थे हमलावर
घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर पंचायत के वार्ड संख्या 13 की है। मृतका की पहचान 72 वर्षीय सबिया खातून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हमलावर पड़ोसी थे, जो घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। शव की जांच में गले पर जख्म और हाथ-पैर पर चोट के कई निशान पाए गए।
विज्ञापन


दो महिलाएं गिरफ्तार
साहेबपुरकमाल थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतका के पड़ोसी मो. फिरोज और मो. सउफ की पत्नियों नूर सवा खातून (40 वर्ष) और बेगम खातून (42 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जिनमें से पांच फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन पर सवाल
इस हत्या से ठीक चार दिन पहले भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह मामला भी भूमि विवाद से जुड़ा था। ऐसे में जिले में बैक-टू-बैक दो हत्याएं प्रशासन के लिए चेतावनी के संकेत हैं। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भूमि विवाद के मामलों का जमीनी निपटारा न होने के चलते अब विवाद अपराध में तब्दील हो रहे हैं। हाल ही में बिहार सरकार ने भूमि राजस्व मंत्री संजय सरावगी को बेगूसराय जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। अब यह देखना अहम होगा कि वे जमीनी विवादों के समाधान को लेकर क्या ठोस कदम उठाते हैं।

पढ़ें: मुसहरी अंचल में फैले भ्रष्टाचार की अब होगी जांच, अपर मुख्य सचिव को सौंपी गई जिम्मेदारी    

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, साहेबपुरकमाल थाना को 17 मई की शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि पंचवीर गांव में एक वृद्ध महिला की उसके पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे तो पाया गया कि मृतका सबिया खातून का पड़ोसियों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि घटना वाले दिन पंचायत बैठने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी मारपीट में बदल गई और महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।


अकेले रहती थीं सबिया खातून, पति और संतान नहीं
मृतका सबिया खातून अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। खाना-पीना उनके रिश्ते की बहन के घर से आता था।शनिवार को सुबह जब उनका दरवाजा बंद पाया गया तो लोगों ने सोचा कि वे कहीं बाहर गई होंगी। लेकिन दोपहर में जब बहन का बेटा हैदर खाना लेकर पहुंचा और दरवाजा नहीं खुला, तो उसे शक हुआ। वह दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गया। महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। हैदर शोर मचाते हुए बाहर भागा और फिर स्थानीय लोगों व पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

जांच जारी, परिजनों में आक्रोश
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ग्रामीणों और मृतका के रिश्तेदारों में इस वीभत्स घटना को लेकर भारी आक्रोश है। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सवाल यह है कि प्रशासन ज़मीन विवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर कितनी गंभीरता से कदम उठाता है। क्या गांवों में जमीनी स्तर पर होने वाली पंचायतें ऐसे मामलों को रोकने में सक्षम हैं, या फिर उन्हें भी सुदृढ़ कानूनी प्रक्रिया से जोड़ा जाना चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed